{"_id":"6891091f252f7667860e98ac","slug":"wall-collapsed-again-in-dinanath-market-is-a-big-accident-waiting-to-happen-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-155631-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दीनानाथ बाजार में फिर गिरी दीवार, क्या बड़े हादसे का है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दीनानाथ बाजार में फिर गिरी दीवार, क्या बड़े हादसे का है इंतजार
Tue, 05 Aug 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
दीनानाथ बाजार गिरी जर्जर इमारत की दीवार
- फोटो : दीपों से जगमग बिल्लेश्वर महादेव मंदिर।
सहारनपुर। वर्षों पुरानी जर्जर इमारतें लगातार गिर रही हैं। बीते एक सप्ताह में दीनानाथ बाजार में दूसरी बार जर्जर इमारत की दीवार गिरी है। इसे लेकर लोग दहशत में हैं। यदि जर्जर इमारतों को ऐसे ही छोड़ा गया तो वह किसी दिन बड़े हादसे का कारण बनेंगी।
महानगर में 125 से अधिक जर्जर इमारतें हैं, जिनमें कुछ इमारतें 100 वर्ष से अधिक पुरानी हैं। कुछ इमारतों में आज भी परिवार रह रहे हैं, जो कब्जा हो जाने के डर से इमारतों को छोड़ना नहीं चाहते हैं। पूर्व के वर्षों में बरसात के दिनों में कई इमारतें गिरकर जान और माल का नुकसान पहुंचा चुकी हैं। कई ऐसी इमारतें हैं, जो खाली हैं, लेकिन आज भी खड़ी हैं। इनको ध्वस्त नहीं किया गया है, जिसके पीछे मामला कोर्ट में विचाराधीन होने की बात कही जाती है, लेकिन यह इमारतें आस-पड़ोस के मकानों और उनमें रहने वालों के लिए खतरा बनी हुई हैं।
दीनानाथ बाजार में बृहस्पतिवार में जर्जर इमारत का हिस्सा ढहकर गली में आ गिरा था। गनीमत रही थी कि गली में कोई नहीं था। चार दिन बाद फिर इसी मोहल्ले में अन्य जर्जर इमारत की दीवार गिरी है। इसे लेकर लोग दहशत में हैं। उनका कहना है कि जिला प्रशासन किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। यही वजह है कि जर्जर इमारतों के खतरों को लेकर चिंतित नहीं है।
विज्ञापन
-- -- --
रातभर होती रही बारिश
जनपद में कई दिन से बारिश हो रही है। रविवार को रातभर बारिश हुई। सोमवार की सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा। अपराह्न करीब तीन बजे बेहद हल्की बूंदाबांदी रही। रातभर की बारिश के कारण महानगर के कई क्षेत्रों में जलभराव हुआ। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते नगर निगम की टीमों ने जनमंच प्रेक्षागृह और स्टेडियम के सामने की सड़क से पानी पंप के द्वारा निकाला। सफाईकर्मी सड़क पर वाइपर तक मारते नजर आए। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
-- -- --
रातभर गुल रही बत्ती
रविवार की रात बारिश के कारण जिलेभर में विद्युतापूर्ति ठप रही। हकीमपुरा बिजलीघर से जुड़ी एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों और गांवों में रात 11 बजे गई बिजली सोमवार की सुबह आठ बजे आई। इसके अलावा दर्पण टाकीज क्षेत्र, बापूजीनगर क्षेत्र, दिल्ली रोड क्षेत्र, हकीकतनगर क्षेत्र और देहात में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।