फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   VVIPs are not feeling strong anymore, vehicle numbers are decreasing

Saharanpur News: वीवीआईपी में नहीं रहा दम, वाहन नंबर ले रहे कम

Tue, 04 Feb 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 04 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
VVIPs are not feeling strong anymore, vehicle numbers are decreasing
सहारनपुर। एक समय था जब वाहनों के वीआईपी नंबर लेने के लिए लोग सिफारिश लगवाते थे। करीब 10 हजार रुपये में वीआईपी नंबर मिल जाता था, लेकिन अब गाड़ियों के लिए वीआईपी नंबर लेने का क्रेज घट रहा है। पिछले छह महीने में 321 वीआईपी नंबर बिके हैं। इस दौरान वीवीआईपी नंबर 0001 और 786 को सिर्फ तीन लोगों ने ही खरीदा है।
विज्ञापन


वीआईपी नंबर के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके लिए सबसे पहले आपको सड़क परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाना पड़ता है। यहां पर पंजीकरण करने के बाद आवेदक को फीस भुगतान करना होगा। फीस जमा करने के बाद चुने गए नंबर की नीलामी में हिस्सा लेकर आवेदक वीआईपी नंबर ले सकता है। इसमें कई श्रेणी में नंबरों को रखकर उनकी कीमतें तय की गई हैं। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से छह साल पहले वीआईपी नंबर के लिए मोटा शुल्क अनिवार्य कर दिया गया, तब से इन नंबरों के लिए लोगों का रुझान कम होता चला गया। छह महीने के अंदर 321 लोगों ने वीआईपी नंबर लिया है।
विज्ञापन


---------
इन नंबरों की कीमत एक लाख
वीवीआईपी नंबर प्रथम शृंखला के तहत 0001, 0002, 0005, 0007, 0008, 0009, 786 नंबर कार के लिए एक लाख और बाइक के लिए 50 हजार में मिलता है।
------
-- इन नंबरों की कीमत 50 हजार
1100, 0111, 3000, 9000, 0033, 9000, 7000, 0099, 0077, 0027, 0090 नंबर कार के लिए 50 हजार और बाइक के लिए 25 हजार रुपये देने पड़ते हैं।
------
-- इन नंबरों की कीमत 25 हजार
6500, 8100, 4500, 1300, 0070, 0018, 0036, 7007, 5100, 1800, 1001 नंबर कार के लिए 25 और बाइक के लिए 15 हजार रुपये में मिलते हैं।

--------
वीआईपी नंबर खरीदने के लिए लोग अब रुचि कम ले रहे हैं। छह महीने में 321 वीआईपी नंबर बुक हुए। इनसे विभाग को 41.79 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। वर्ष 2018 के बाद वीआईपी नंबर लेने की राशि बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed