फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vows to fight corruption

भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरी

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User Vows to fight corruption
Vows to fight corruption Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Vows to fight corruption
भ्रष्टाचार, ओवरलोडिंग, कालेधन से खरीदी जा रही संपत्तियों सहित अन्य समस्याओं के विरोध में सोमवार को सेवा इंडिया सोसाइटी के नेतृत्व में शामिल सैकड़ों की संख्या में लोगों ने गांधी पार्क से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च  किया। इस दौरान जगह-जगह जुलूस में शामिल लोगों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन  किया। कलक्ट्रेट पर मानव श्रृंखला बनाकर जाम भी लगाया।
विज्ञापन


सोमवार को सैकड़ों की संख्या में शामिल लोग गांधी पार्क मैदान में दोपहर 12 बजे जमा हुए। हाथों में तख्ती लिए लोग  देश में फैली तमाम समस्याओं के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल घंटाघर पहुंचे।  इसके बाद कलक्ट्रेट तिराहे पर लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगाया। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझाकर वहां से हटाया।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र चौधरी और वीरसेन चौधरी ने कहा कि स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम की  रिपोर्ट में यह बात स्पष्ट है कि कालाधन    विदेश से ज्यादा देश में है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में कुछ लोगों ने मनीलार्डिंग के जरिए विदेशों तक  में सपंत्ति बना ली है। ज्ञापन में कहा गया कि अवैध खनन में सरकारी मशीनरी  पूरी तरह शामिल है। इससे राजस्व को हानि  के अलावा पर्यावरण को क्षति  पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन विभाग में किसी व्यक्ति को जानकारी तक उपलब्ध नहीं होती  है। ओवरलोड ट्रकों के जरिए सड़कों को भी क्षति पहुंचाई जा रही है। प्रदर्शन  करने वालों ने भ्रष्टाचार और काले धन को रोकने की मांग की। इस दौरान प्रवीण बांदुखेड़ी,  रणवीर सिंह, विक्रम सिंह, प्रवेश कुमार, इखलाक प्रधान, विश्वास प्रधान,  वीरेन्द्र तोमर, ऋषिपाल, मनजीत, सतीश कुमार, कर्म सिंह, विपिन चौधरी,  महावीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed