फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Votive sought to prosperity

सुख समृद्धि के लिए मन्नत मांगी

Wed, 22 Feb 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Wed, 22 Feb 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
मिरगपुर में गुरु बाबा फकीरादास की सिद्धकुटी पर मंगलवार को भव्य मेला आयोजित किया गया। जिसमें आसपास और दूरदराज से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर सुख समृद्धि के लिए मन्नत मांगी। 
विज्ञापन


बाबा फकीरादास की सिद्धकुटी पर सुबह करीब आठ बजे हवन पूजन किया गया। इसके बाद प्रसाद चढ़ाने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। इस मेले के दिन मिरगपुर गांव के प्रत्येक परिवार के सभी रिश्तेदार एकत्र होते हैं जो बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस दिन प्रत्येक घर में देशी घी का हलवा और पेडे़ का प्रसाद भी बांटा जाता है। 
विज्ञापन


सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन प्रविंद्र चौधरी, भाजपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर और ओमपाल सिंह ने बताया कि फाल्गुन मास की पहली दशमी को प्रतिवर्ष बाबा की सिद्धकुटी पर मेला लगता है। वहीं लोगों ने प्रसाद चढ़ाने के बाद मंदिर में आयोजित मेले का भी भरपूर आनंद उठाया। चाट-पकौड़ी और जलेबी ही नहीं खेल-खिलौनों की दुकानों पर भी महिलाओं, युवतियों और बच्चों की भीड़ उमड़ी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। वहीं  रुड़की (खानपुर) विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन भी सिद्धकुटी पर मेले में शिरकत करने पहुंचे। 

मिरगपुर में मंगलवार को उत्सव जैसा नजारा नजर आया। गांव के लोग मेहमानों की आवभगत में जुटे रहे। हिंदू ही नहीं मुस्लिम लोग भी गांव में अपने परिचितों के यहां पहुंचे। गांव की गलियों में लोगों की खूब चहल पहल दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed