Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Minimum temperature dropped by 5 fied

Saharanpur News: दस दिन में 5.5 डिग्री सेल्सियस गिरा न्यूनतम तापमान, सर्दी बढ़ी

Tue, 24 Nov 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 24 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature dropped by 5 fied
सहारनपुर। बीते दस दिन में न्यूनतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है, जिस कारण सर्दी बढ़ी है। अब लोग सुबह-शाम या रात ही नहीं, दोपहर में भी गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ रहा। उसके बावजूद सुबह के समय अच्छी ठंडक महसूस की गई। कुछ क्षेत्रों में अन्य दिनों की तरह वातावरण में बेहद हल्का कोहरा और उसके साथ प्रदूषण भी नजर आया। जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया सर्दी का असर कम होता गया। दोपहर के समय भी लोग धूप सेंकते नजर आए। इसकी प्रमुख वजह घरों के अंदर ठंड महसूस होना रहा।
विज्ञापन

रविवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में .5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही और वह 19 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान भी .5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बीते दस दिन के तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो दस दिन में न्यूनतम तापमान 5.5 और अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस गिरा है। मिर्जापुर स्थित मौसम वेधशाला प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान और गिरेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दस दिन का तापमान
तिथि-------न्यूनतम---अधिकतम
23 नवंबर----19------26
22 नवंबर----19.5-----26.5
21 नवंबर----20-------27
20 नवंबर----20-------27
19 नवंबर----20.5------26.5
18 नवंबर----21-------26
17 नवंबर----22.5------26.5
16 नवंबर----24-------27.5
15 नवंबर----24-------28
14 नवंबर----24.5------27.5

सोमवार को 272 रहा एक्यूआई
शहर के एक्यूआई में रविवार की तुलना में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। उसके बावजूद वह 272 रहा, जो हवा की खराब स्थिति को साबित करता है। पिछले एक महीने से अधिक समय से शहर की एक्यूआई 200 के पार ही चल रहा है। ऐसे में चिकित्सक सांस, दिल, मस्तिष्क, शुगर के मरीजों तथा गर्भवतियों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed