फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voting is very important for strong democracy: Mandalayukta

सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान बेहद जरूरी: मंडलायुक्त

Mon, 25 Jan 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Voting is very important for strong democracy: Mandalayukta
जनमंच में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ करते मण्डलायुक्त श्री एवी र? - फोटो : SAHARANPUR
सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान बेहद जरूरी : मंडलायुक्त
विज्ञापन

सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र की स्थापना के लिए हर मतदाता को मतदान करना चाहिए। साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जनमंच सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त एवी राजमौलि, सीडीओ प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया। मंडलायुक्त ने कहा कि मतदाताओं के पास मतदान की शक्ति है, जिसका इस्तेमाल सभी को करना चाहिए। इस दौरान लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान रंजना नैब के निर्देशन में वैष्णवी नृत्यालय के बच्चों और राइजिंग दिवा डांस एकेडमी के बच्चों ने सामूहिक नृत्य के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया। इसके अलावा कव्वाली, सामूहिक गान का भी आयोजन किया गया। नेशनल स्कूल के छात्र ने प्रेरक भाषण दिया। वहीं, वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें पाइनवुड स्कूल की नंदिनी ने प्रथम, सोफिया गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की अक्षता सिंह ने द्वितीय एवं पाइनवुड स्कूल की हर्षिता कालड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराहनीय कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, दिव्यांग मतदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश शर्मा एवं शोभा चौधरी ने किया। इस दौरान एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अरुण कुमार दुबे, बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार सदर गोपेश तिवारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक शर्मा, प्रोग्रेसिव स्कूल सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान एवं महासचिव सुधीर जोशी, जसवीर सिंह, संजय शर्मा, राजीव शुक्ला, बबीता मलिक, शीतल टंडन, गुलशन नागपाल, अलका कुमार, सिंपल मकानी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

- निकाली मतदाता जागरूकता रैली
कलक्ट्रेट से मतदाता जागरुकता रैली निकाली गई। यह रैली कोर्ट रोड, रेलवे रोड से होते हुए गांधी पार्क स्थित जनमंच पर संपन्न हुई। रैली में छात्र-छात्राएं अपने हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए थे, जिसमें मतदाताओं को जागरूक करने संबंधी नारे लिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed