फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voting in the collectorate bar association election on 12 March

दि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन चुनाव: मतदान 12 मार्च को

Thu, 11 Mar 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Voting in the collectorate bar association election on 12 March
सहारनपुर। द कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव में 12 मार्च को मतदान होगा। चुनाव परिणाम भी उसी दिन शाम तक घोषित होंगे। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने की जिम्मेदारी मुख्य चुनाव आयुक्त हुकुम सिंह वर्मा, सहायक चुनाव आयुक्त रमेश चंद शर्मा और महेश चंद गुप्ता की रहेगी। मतदान सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक होगा। बार चुनाव के अधिकांश पदों पर सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन

द कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी हो गई है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए अनूप सिंह और चौधरी राजकुमार वर्मा के बीच सीधा मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रणधीर सिंह और चौधरी संजय कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए बालेंद्र कुमार शर्मा एवं सुधीर कुमार और महासचिव पद के लिए अरविंद कुमार सैनी और अजय त्यागी के बीच सीधी टक्कर है। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार एवं वेदप्रकाश प्रत्याशी हैं। सहसचिव के तीन पदों के लिए छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें अनुज पंवार, नाहिद खानम, मेघराज सिंह, सत्येंद्र कुमार, अश्वनी कुमार और कंवर पाल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

सीनियर एक्जिक्यूटिव सदस्य के छह पदों के लिए 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें भीम सिंह चौधरी, सखावत अली खां, बिजेंद्र कुमार, ऋषिपाल सिंह, आरिन्जे कुमार जैन, अरुण सिंह, नगीना सिंह, प्रदीप कुमार, रूपेश कुमार, बिंदू शुक्ला, मुनव्वर हुसैन अंसारी, जयपाल सिंह रामचन्द्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर एक्जिक्यूटिव सदस्य के छह पदों के लिए संजय कुमार, अजय कुमार, विपिन कुमार धीमान, धीरज कुमार, परवेज आलम, शहजाद, अलताफ अहमद, ओमकार सिंह, विक्रांत सिंह, निरंजन कुमार, नाथीराम, अमर सिंह में मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed