फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Volunteers took out a procession and gave the message of social harmony.

Saharanpur News: स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन दिया सामाजिक समरसता का संदेश

Fri, 03 Oct 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Volunteers took out a procession and gave the message of social harmony.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। दशहरा पर्व पर राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पथ संचलन निकाला। साथ ही स्थापना दिवस मनाया गया। पथ संचलन में स्वयं सेवकों की सहभागिता, प्रेरणादायक वक्तव्य और सामाजिक समन्वय की झलक देखने को मिली।
महानगर के विवेकानंद नगर, गोविंद, पंत विहार शिव मंदिर में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर 76 पूर्ण गणवेशधारी, तरुण एवं 15 बाल स्वयंसेवक मौजूद रहे। इस अवसर पर अरविंद ने आरएसएस की यात्रा पर प्रकाश डाला। संत रविदास नगर, चाणक्य नगर में कार्यक्रम हुआ। विभाग संघचालक राकेश वीर ने राष्ट्र निष्ठा का संचार स्वयं सेवकों के अंदर किया।
विज्ञापन

विश्वकर्मा नगर, कपिल में पथ संचलन निकाला गया। इसमें 119 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। अपने वक्तव्य में शिव कुमार ने सदस्यों का बौद्धिक मार्गदर्शन किया। हकीकत नगर, भागीरथी, पंजाबी बाग, साके, शास्त्री नगर में भी कार्यक्रम हुए। इस मौके पर विश्वबंधु और जितेंद्र मौजूद रहे। सभी ने शताब्दी वर्ष में कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा के साथ भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रीय विचार, अनुशासन व सामाजिक समन्वय का संदेश ग्रहण कर उसे प्रचारित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed