फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vivekananda was the pioneer saint who made India a world guru: Kalendranand

भारत को विश्व गुरु बनाने वाले अग्रदूत संत थे विवेकानंद: कालेंद्रानंद

Mon, 04 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Vivekananda was the pioneer saint who made India a world guru: Kalendranand
राधा विहार स्थित महा शक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी विवेकानंद महानिर्वाण दिवस पर वि - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महा शक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत को विश्व गुरु बनाने वाले अग्रदूत संत थे।
विज्ञापन

श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सद्गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस के सानिध्य में स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन में समस्त शक्तियों का संचय किया। उन्होंने 1893 में शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में भारतीय संस्कृति को सर्वोच्च शिखर पर स्थापित किया और भारत को विश्व धर्म गुरु बनाकर दुनिया में अध्यात्म को उच्च स्तर पर पहुंचाया। स्वामी विवेकानंद ने विश्व को नई जीवंत दिशा देने के लिए वेदांत का सिद्धांत दिया। इस मूल आधार पर स्वयं दृढ़ विश्वास रखने वाला व्यक्ति भगवान में अगाध श्रद्धा रखता है। इसी के साथ ऐसे व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होता है। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद ने भारत में रामकृष्ण मिशन की स्थापना की, जिसमें निरंतर दीन दुखियों की सेवा उन्हीं की प्रेरणा से विश्व भर में हजारों मठों के माध्यम से हो रही है। उनका मूल सिद्धांत नर सेवा ही नारायण सेवा रहा है। इस दौरान देवी राधिका, अरुण स्वामी, राजेंद्र धीमान, अश्वनी कांबोज, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, गीता, कविता, सरला, बबीता, वर्षा बबली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed