फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Visually impaired judo players showed their strength, won medals

दृष्टि बाधित जूडो खिलाड़ियों ने दिखाया दम, झटके पदक

Fri, 29 Jul 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Visually impaired judo players showed their strength, won medals
मुन्नालाल डिग्री कॉलेज में मेडल के साथ खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हो गया। विशु थापा, वंश सैनी, मो. शोएब तथा रुहानी वाधवा, आस्था कोहली और दाक्षी गुप्ता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। खास बात यह है कि प्रतियोगिता में दृष्टि बाधित खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने दम दिखाते हुए पदक जीते।
विज्ञापन

दृष्टि बाधित खिलाड़ियों के 40 किलोग्राम भार वर्ग में अनमोल पहले और आर्यन दूसरे स्थान पर रहे। 50 किलोग्राम भार में प्रियांशु ने पहला, अनमोल ने दूसरा तथा विवेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। 60 किलोग्राम भार में लवकुश पहले और सुरेंद्र दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 30 किलोग्राम भार में शिवम त्यागी, राघव मैनी और आदित्य व सत्यम ने क्रमश: पहला, दूसरा और संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। 44 किलोग्राम भार में मनाल असद पहले, छवि गर्ग दूसरे और शिवांगी व कनिष्का मित्तल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 48 किलोग्राम भार में छाया पहले, प्रियंका पाल दूसरे और जोया व भूमि संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। 50 किलोग्राम भार में विशु पहले, ओजस्वी दूसरे और आयुष व अभय प्रताप संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 55 किलोग्राम भार में लक्ष्य ने पहला, ध्रुव ने दूसरा तथा अवि और केशव ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 55 किलोग्राम से अधिक भार में शौर्य पहले, प्रणव दूसरे और हर्षित व रमन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 66 किलोग्राम भार में शोएब ने पहला, अल्तमश ने दूसरा तथा रुद्राक्ष और आदित्य ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। कैडेट वर्ग की 50 किलोग्राम भार में वंश पहले, सचिन दूसरे और कृष्णा व वैभव संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 55 किलोग्राम भार में शेर मोहम्मद ने पहला, मेहर ने दूसरा तथा तनुष और औजस ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 60 किलोग्राम भार में आर्यन ने पहला, सयन पाल ने दूसरा तथा सन्नी व हेमंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 81 किलोग्राम भार में उदय पहले, मयंक दूसरे तथा श्रवण व ओम कांबोज संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। समापन पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed