फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Violence between the Principal and the Vice-Principal

Saharanpur News: प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य में हिंसा

Sat, 03 Oct 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Violence between the Principal and the Vice-Principal
सहारनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जनता इंटर कॉलेज अहमदपुर ब्राह्मण में अहिंसा के संदेश की जगह प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य के बीच जमकर लात-घूंसे चले। कार्यक्रम के बाद बैठक में मेडिकल प्रमाणपत्र मांगने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। उप प्रधानाचार्य राममित्र मिश्र का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने कुर्सी उठाकर हमला किया, जिससे आंख के पास गहरी चोट आई और वह लहूलुहान हो गए। वहीं प्रधानाचार्य केपीएस यादव ने आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन

आंख के पास पट्टी बंधवाए थाने पहुंचे उप प्रधानाचार्य राममित्र मिश्र ने पुलिस को बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे महात्मा गांधी जयंती के कार्यक्रम के बाद बैठक होनी थी। इस दौरान प्रधानाचार्य ने उनसे मई में ली गई छुट्टी का दो दिन का मेडिकल प्रमाणपत्र मांगा, जबकि तीन दिन के अवकाश तक पर मेडिकल प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं रहती। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते हाथापाई और उसके बाद लात-घूसों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

राममित्र मिश्र का आरोप है कि प्रधानाचार्य ने कुर्सी उठाकर उन्हें मारी, जिससे उनकी आंख के पास गहरी चोट आई है। राममित्र मिश्र का कहना है कि वह 23 साल से इस कॉलेज में पढ़ा रहे हैं। सात साल प्रधानाचार्य रहे हैं। यह भी आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य की अनुपस्थिति में वरिष्ठता के आधार पर चार्ज उन्हें मिलना चाहिए, लेकिन प्रधानाचार्य जूनियर शिक्षक को चार्ज देकर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे ऊपर हमला किया : प्रधानाचार्य
प्रधानाचार्य केपीएस यादव ने बताया कि राममित्र मिश्र पूर्व में प्रधानाचार्य रह चुके हैं। जब से वह यहां प्रधानाचार्य बनकर आए हैं, तब से राममित्र मिश्र उनसे चिढ़ रखते हैं। कई बार अपशब्द कह चुके हैं। बैठक के दौरान कहासुनी होने पर उप प्रधानाचार्य ने उन पर हमला किया। पीछे हटाने पर वह गिरकर चोटिल हुए हैं। उनके खिलाफ तहरीर दी गई है। प्रबंधक को भी अवगत कराया गया है। जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा।

प्रधानाचार्य और उप प्रधानाचार्य के बीच झगड़ा होना ठीक नहीं है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कराकर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
- जयकरण यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed