फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vinay Chauhan elected president of the Collectorate Bar Union

विनय चौहान कलक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष निर्वाचित

Sun, 14 Jan 2018 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 14 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
Vinay Chauhan elected president of the Collectorate Bar Union
कलक्ट्रेट बार संघ के चुनाव में नवनियुक्त पदा‌धिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कलक्ट्रेट बार संघ के चुनाव में विनय चौहान के पैनल ने बडे़ अंतर से जीत हासिल की। विनय चौहान ने 164 वोट लेकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी हरिकेश को 79 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार कलक्ट्रेट बार संघ के चुनाव परिणाम देर रात घोषित हुए। महासचिव पद के लिए कृष्णपाल सिंह 137 वोट लेकर जीते, उनकी विपक्षी आभा शर्मा को 105 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जसवीर सिंह विजयी हुए।
विज्ञापन


उन्हें 152 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी नरेश गुप्ता को 86 वोट ही हासिल हो पाए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विवेक शर्मा 130 वोट लेकर विजयी रहे जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी धर्मेद्र चौधरी को 101 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सह सचिव के तीन पदों पर जीते कुंवर आदित्य प्रताप को 143 वोट, मोहम्मद तनवीर को 117 और अंबरीश कुमार वर्मा को 124 वोट मिले जबकि पराजित प्रतिद्वंद्वियों में अजय कुमार को 73, सुनील कुमार को 103 और सुभाष चंद को 70 वोट प्राप्त हुए।

वरिष्ठ सदस्य के छह पदों पर राकेश कुमार शर्मा ने 149, जयपाल सिंह रामचंद्र ने 138, सुरेंद्र सिद्धू ने 148, मरगूब अहमद ने 129, चौधरी देशराज सिंह ने 151 और आरिज्य कुमार जैन ने 125 वोट पाकर जीत हासिल की। 

पराजित प्रतिद्वंद्वियों में धर्मपाल सिंह को 80, राजबल सिंह को 75, जमशेद खान को 75, प्रदीप कुमार को 93 और नगीना सिंह को भी 93 वोट ही मिल सके। कनिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए विजयी रहे प्रत्याशियों में मनोज कुमार धीमान को 131, राज सिंह सैनी को 146, देवकांत बावरा को 156, धीरज कुमार को 144, दीपाली वर्मा को 132 और कमलजीत सिंह को 152 वोट प्राप्त हुए। 


हारने वालों में मिथलेश को 108, आशा को 114 और यशपाल सिंह को 128 मत ही मिल सके। यह चुनाव संघ के मुख्य चुनाव आयुक्त ठाकुर यशपाल सिंह, चुनाव आयुक्त विनोद कुमार शर्मा और रणधीर सिंह के निर्देशन में संपन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed