फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers raised slogans against Power Corporation

ग्रामीणों ने की पावर कार्पोरेशन के खिलाफ नारेबाजी

Fri, 07 Feb 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised slogans against Power Corporation
अंबेहटा में बिजली न आने पर रोष जताते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा (सहारनपुर)। क्षेत्र के गांव ढायकी, बलालखेडी, शेरपुर और शीतलपुर में पांच दिन से बिजली न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद भी समस्या का हल न होने पर ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

बता दें कि कि उपरोक्त गांवों में पांच दिनों से बिजली का संकट बना हुआ है। बिजली न होने के कारण जहां ग्रामीण पेयजल को तरस गये हैं वहीं ग्रामीणों के सामने पशुओं के लिए चारा काटने की समस्या बन गई है। यशवीर सिंह, बिंदरपाल, सहसपाल, प्रवीण कुमार, घसीटू, ब्रह्म सिंह, अरविंद, सुशील चौधरी, नाथीराम, सोमपाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग ने ढायकी गांव को अंबेहटा फीडर से जोड़ दिया है जिस कारण गांव में बमुश्किल तीन से चार घंटे बिजली मिल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पांच दिन से तो बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली बिल के भुगतान के मामले में ढायकी गांव प्रथम स्थान पर है। इसके बावजूद भी बिजली विभाग समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया जाता है तो आंदोलन को बाध्य होंगे। अवर अभियंता सूर्यभान प्रजापति का कहना है कि 132 केवी के चार ज्वाइंट किट खराब हो जाने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। शीघ्र ही ग्रामीणों को सुचारु रूप से बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed