फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villagers protested against marking the land of Bhumiya Kheda.

Saharanpur News: यमुना पर पचास करोड़ से बनने वाले पुल का भूमि पूजन से निर्माण शुरू

Thu, 19 Oct 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested against marking the land of Bhumiya Kheda.
चिलकाना। विधानसभा नकुड़ के गांव आल्हनपुर सोंधेबांस घाट पर यमुना नदी पर 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन से शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


उप्र तथा हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना नदी पर पुल न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में किसानों को नदी के दोनों तरफ अपनी खेती के कार्य के लिए भी नदी से होकर आने जाने में परेशानी उठानी पड़ती थी। नदी में बाढ़ आने पर दूसरी तरफ रहने वाले लोगों का सहारनपुर से संपर्क कई दिन के लिए कट जाता था। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने यमुना पर पुल निर्माण की मांग रखी। इस पर उन्होंने पुल स्वीकृत करते हुए पुल के निर्माण के लिए 50 करोड़ का बजट का जारी कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को विधायक मुकेश चौधरी ने नदी पर पुल निर्माण के लिए नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। भूमि पूजन के उपरांत हवन भी किया गया। विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि यह पुल दो वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। पुल निर्माण से इस क्षेत्र को विकास के पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि पुल के साथ साथ सड़क का निर्माण भी शुरू होगा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनाथ धीमान, जायर हुसैन चांद, चौ. निर्दोष प्रधान, राजेश कुमार, सुशील प्रधान, संजय नम्बरदार, सुभाष प्रधान, रणवीर प्रधान, ओमकुमार, रामकुमार, सन्नी मित्तल, कमल अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed