{"_id":"648cab549b22cb4ed30286c4","slug":"villagers-dead-body-found-in-roadside-pit-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-4318-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क किनारे गड्ढे में मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क किनारे गड्ढे में मिला ग्रामीण का शव
Sat, 17 Jun 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
नागल। गांव भलस्वा ईसापुर के पास सड़क किनारे गड्ढे में एक व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मृतक की चार साल पहले जहरीली शराब पीने से आंख की रोशनी चली गई थी। ग्रामीणों ने सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना दी कि उनके गांव के इंटर कॉलेज के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी है, जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेते हुए आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराई। शिनाख्त गांव उमाही निवासी हरिचंद उर्फ काला 40 पुत्र लाल सिंह के रूप में हुई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि हरिचंद की 8 फरवरी 2019 को जहरीली शराब पीने से आंख की रोशनी चली गई थी। तभी से वह क्षेत्र में भीख मांगता था। बृहस्पतिवार शाम वह बिना बताए घर से चला गया था। हालांकि परिजन कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर रहे थे, बावजूद इसके पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के एक 14 वर्षीय बेटी एवं तीन बेटे है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर थाने नहीं आई है।