{"_id":"61df150d350559597a261f23","slug":"villager-s-rc-cut-off-by-filing-report-without-giving-connection-saharanpur-news-mrt573104553","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कनेक्शन दिए रिपोर्ट दर्ज करा काट दी ग्रामीण की आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कनेक्शन दिए रिपोर्ट दर्ज करा काट दी ग्रामीण की आरसी
विज्ञापन
चिलकाना। विद्युत विभाग की लापरवाही से बिना कनेक्शन लिए ही उपभोक्ता पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरसी काट दी गई।
चिलकाना के ग्राम सलीरी निवासी मोहतरम ने अधिशासी अभियंता चिलकाना को पत्र देकर बताया कि उसने वर्ष 2007 में विद्युत कनेक्शन लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। विभाग द्वारा उसी समय मोहतरम के नाम कनेक्शन संख्या 073 445 कलेक्शन दिया गया था जिसका वह निरंतर बिल देता आ रहा है। वर्ष 2014 में उनके पास एक अन्य बिल आया, जिसमें कनेक्शन संख्या 007345 दर्शाया गया था। पीड़ित ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी, लेकिन कोई भी सुनवाई हुई। 2018 में विभाग ने उसके विरुद्ध थाना चिलकाना पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जांच के उपरांत मुकदमा झूठा पाए जाने पर पुलिस फाइल रिपोर्ट लगा दी थी। परंतु 2018 में ही विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ता मोहतरम के नाम आरसी काट दी गई, जिससे हल्का अमीन उन्हें बार-बार परेशान कर रहा है। पीड़ित ने विद्युत महाप्रबंधक सहारनपुर को भी प्रार्थना पत्र देकर एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
उधर अवर अभियंता चिलकाना मनोज गिरी ने बताया कि उनके स्तर से कनेक्शन पीडी कर दिया गया था। आगे की कार्रवाई एसडीओ स्तर से होगी। एसडीओ लक्ष्मीकांत ने बताया कि उपभोक्ता पर करीब एक लाख रुपये बकाया हैं, यदि कनेक्शन में कहीं गलती हुई है, तो उसकी जांच की जाएगी तथा मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा।