फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Villager's body found lying in the forest

Saharanpur: जंगल में पड़ा मिला ग्रामीण का शव, अधिक शराब पीने से हुई मौत

Sun, 23 Oct 2022 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2022 12:46 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित बड़गांव में एक ग्रामीण का शव शराब के ठेके के पीछे जंगल में पड़ा मिला। बाद ही पुलिस की जांच के बाद शव की शिनाख्त की गई। बताया जा रहा है मृतक शराब का आदि था और अधिक शराब पीने के कारण ही उसकी मौत हुई है।

विज्ञापन
Villager's body found lying in the forest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित बड़गांव के शराब के ठेके के पीछे जंगल में एक ग्रामीण का शव पड़ा मिला। मौत का कारण अधिक शराब पीना बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेजा है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह शराब ठेके के पीछे जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान नागल थाने के गांव दंगहेडा निवासी रहतू (42) पुत्र फूल सिंह के रुप में हुई। बताया जाता है कि रहतू पहले बड़गांव में रहता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shamli: धान के वाहनों को प्रवेश मिलने पर खोला जाम, दीपावली को देखते हुए दी अनुमति
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सालों पहले वह दंगहेडा जाकर रहने लगा। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है कि रहतू शराब पीने का आदि था। शुक्रवार को कस्बे में आया था। संभवत: रात अधिक शराब पीने के बाद उसकी मौत हुई होगी। बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed