फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Village head outraged by the rude behavior of block workers

ब्लाक कर्मियों के रुखे व्यवहार से ग्राम प्रधान आक्रोशतिं

Wed, 03 Aug 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Village head outraged by the rude behavior of block workers
बीडीओ विजय कुमार तिवारी को मांग पत्र देते हुए ग्राम प्रधान। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, नकुड़। खंड विकास कार्यालय के कर्मचारियों के रुखे व्यवहार से आक्रोशित ग्राम प्रधानों ने मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों के बहिष्कार की चेतावनी देते हुए प्रदर्शन किया। बाद में अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। बीडीओ के समझाने पर प्रधान शांत हुए।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौधरी के नेतृत्व में इकट्ठा हुए प्रधानों ने कहा कि बीडीओ और कार्यालय के कर्मचारियों का व्यवहार प्रधानों के प्रति सही नहीं है। अधिकारी व कर्मचारी प्रधानों को अपमानित करते हैं। कर्मचारी प्रधानों को विकास कार्यों में सहयोग नहीं करते तथा बेवजह कार्यों की फाइलें लटकाई जाती हैं। प्रधान संगठन ने मनरेगा सहित अन्य सभी विकास कार्यों के बहिष्कार की घोषणा की, साथ ही चेतावनी दी कि यदि अधिकारियों व कर्मचारियों ने व्यवहार में सुधार नहीं किया तो अनिश्चितकालीन विकास कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। बीडीओ विजय कुमार तिवारी के प्रधानों को समझाने व मनुहार करने पर प्रधान संगठन ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा योजना में सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधान सम्राट सिंह, भूपेश चौधरी, इशरत प्रधान, अनुज राठी, मोनू, राजेंद्र, सहेंदर, नीटू सैनी, नाजिम, रविकांत राठौर, जसमेर सिंह, तथा सुरेंद्र सैनी सहित अन्य प्रधान मौजूद रहे। उधर बीडीओ विजय कुमार तिवारी ने इस बाबत बताया कि यदि किसी प्रधान के साथ किसी कर्मचारी ने गलत व्यवहार किया है तो शीघ्र ही प्रधानों के सामने इसका निपटारा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed