फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Veterinary Department sent 50 more samples

पुराने नमूनों ने दी राहत, नए नमूनों की जांच पर टिकी निगाह

Sun, 17 Jan 2021 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Veterinary Department sent 50 more samples
सहारनपुर। मंडल में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद सैंपलिंग में तेजी आई है। एक दिन पहले ही पशु चिकित्सा विभाग ने 60 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे, जबकि 50 और सैंपल इकट्ठा किए गए हैं। इन्हें सोमवार को भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, एक सप्ताह पूर्व में जो 20 सैंपल जांच के लिए भिजवाए गए थे, उन सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। मुजफ्फरनगर में मृत मिले कौवे की जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई, जिससे एहतियातन सतर्कता बढ़ गई। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने मंडल के तीनों ही जिले के जिलाधिकारियों को अपने अपने जिले की सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वहीं, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि सभी 11 ब्लाक स्तर पर पशु चिकित्सा विभाग और अन्य टीमें सक्रिय कर दी गई हैं, जो जिले भर में पोल्ट्री फार्म से नमूने भी इकट्ठा कर रही हैं। बर्ड फ्लू के नोडल अधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुभाष मलिक ने बताया कि शनिवार को 60 नमूने जांच के लिए भिजवाए गए थे, जो यहां से मेरठ गए हैं। वहां से इन्हें आईवीआरआई प्रयोगशाला बरेली भेजा जाएगा। वहां से करीब एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट प्राप्त होगी। इसके अलावा रविवार को भी पोल्ट्री फार्मों से 50 से अधिक नमूने इकट्ठा हुए हैं, जो सोमवार को जांच के लिए भिजवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed