फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Veterans will join the election campaign through video and slogans

वीडियो और नारों से चुनाव प्रचार में जुटेंगे दिग्गज

Mon, 10 Jan 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Veterans will join the election campaign through video and slogans
सहारनपुर। चुनाव प्रचार पर कोविड की पाबंदी के बीच मतदाताओं को लुभाने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने पार्टी का प्रचार करने के लिए वीडियो और नारों का सहारा लेने की तैयारी की है। भाजपा ने हिंदुत्व को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई वीडियो, जो राम को लाएं है, हम उनको लाए है, दुनिया में फिर से हम भगवा लहराएंगे..काफी पसंद की जा रही है।
विज्ञापन

देश-प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढऩे के कारण विधानसभा चुनाव में नेताओं ने प्रचार को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए है। उन्हें नहीं लगता 15 जनवरी के बाद भी जनसभा, नुक्कड़ रैली और बाइक रैली निकालने की अनुमति चुनाव आयोग से मिलेगी। ऐसे में नेताओं को वर्चुअल और सोशल साइटों के सहारे ही प्रचार करना पड़ेगा। लुभावने नारों और गानों की वीडियो और कैसेट्स बाजार में तैयार करानी शुरू कर दी है। फिलहाल कमल खिलाने के लिए भाजपा सोशल मीडिया के जरिए प्रचार करते में नजर आ रही है। जिला मुख्यालय पर भाजपा ने सोशल मीडिया की टीम को चुनाव मैदान में उतार दिया है। सहारनपुर जिले में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा। सभी दल सोशल मीडिया के द्वारा फेसबुक, स्टेटस और व्हाट्सअप ग्रुपों में प्रचार सामग्री में आचार संहिता का ख्याल रख रहे है।
विज्ञापन

कमल खिलाने को भाजपा जुटी
- सोशल साइट्स पर मोदी जी की अगुवाई में जीत बंपर होगी, आएंगे फिर योगी ही..जमकर धमाल मचा रहा है। वहीं लहर नहीं ललकार होगी, फिर अबका भाजपा की सरकार होगी..। सरकार की योजनाओं का गुणगान गानों की लाइन, सबको है पेंशन मुक्त मेरा, सड़कों का है जाल बिछा..हर घर बिजली शौचालय है ऐसा कहां धमाल दिखा..वोटरों में लहर पैदा कर रहे है। भाजपा के मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग बताते है कि रैली पर पाबंदी को देखते हुए पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से हर घर दस्तक देने की योजना बनाई है। सोशल मीडिया टीम को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने समीकरण को देख तैयार किए नारे
- प्रदेश में बदले समीकरण को देखते हुए नारे बदलने का इतिहास समाजवादी पार्टी का रहा है। पहले विकास का पहिया अखिलेश भैया..खूब चला था। इस बार अखिलेश यादव की अगुवाई मेें होने वाले चुनाव में, नई हवा है, नई सपा है, बड़ो का हाथ, युवाओं का साथ.. और आपकी उम्मीदें फर्ज है हमारा..। आदि सोशल मीडिया पर सराहे जा रहें है। राष्ट्रीय लोकदल से होने जा रहे गठबंधन को लेकर संयुक्त नारे तैयार किए जा रहे है। इनके अतिरिक्त बसपा और कांग्रेस आदि पार्टियां लुभावने गीत और नारों को तैयार करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed