{"_id":"5b3919b94f1c1b36208b61a8","slug":"vehicle-flows-into-shakambhari-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकंभरी नदी में तेज बहाव से वाहन बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाकंभरी नदी में तेज बहाव से वाहन बहे
ब्यूरो, सहारनपुर
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
नदी में बहे वाहन को ट्रैक्टर से निकलवाते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट में पहाड़ियों पर बारिश के बाद उनसे निकलने वाली क्षेत्र की बरसाती नदियों में पानी का तेज बहाव आ गया। शाकंभरी देवी में नदी के रास्ते से जा रहे श्रद्धालु में तेज बहाव आते ही भगदड़ मच गई।
दो भाईयों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। कई वाहन पानी के बहाव में बह गए। दो कारें तो पानी उतरने के बाद मिल गई, जबकि एक बाइक व स्कूटर का पता नहीं चल सका। बता दें, कि शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली दर्जनों बरसाती नदियां बेहट क्षेत्र से होकर बहती है।
पहाड़ियों पर बारिश होने के बाद इन नदियों मेें पानी का जबरदस्त उफान आता है और पानी उतरने तक नदियों से घिरे क्षेत्र के दर्जनों गांवों का बाहरी दुनिया से संपर्क कट जाता है। शनिवार की रात लगभग दो ढाई बजे पहाड़ियों पर बारिश होने के रविवार की सुबह शाकंभरी और और संहस्रा नदियों में पानी का तेज बहाव आ गया।
विज्ञापन
शाकंभरी देवी नदी में पानी आने से नदी के रास्ते से होकर जा रहे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। गन्ने का रस बेचने वाले जोनी और उसके भाई दीपक ने तेज बहाव पानी से बचने के भागकर बमुश्किल जान बचाई।
अचानक आए तेज बहाव पानी ने किसी को संभलने को मौका नहीं दिया। दिल्ली निवासी श्रद्धालु संदीप कुमार की होंडा सिटी, हरियाणा के करनाल निवासी निर्मल गुप्ता की स्वीफ्ट डिजायर, खुर्रमपुर निवासी सतीश की स्कूटर, मेरठ निवासी श्रद्धालु की बाइक और नागल माफी निवासी विक्की की साइकिल तेज बहाव पानी में बह गई।
सुबह 9 बजे पानी कम होने पर श्रद्धालुओं ने अपने-अपने वाहनों की नदी में तलाश कराई। कारों को ट्रैक्टर से बाहर खिंचवाया गया, जबकि बाइक व स्कूटर का पता नहीं चल सका।