फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Veda chanting and Havan for the development of the city

Saharanpur News: शहर के विकास के लिए वेद मंत्रोच्चारण और हवन

Thu, 07 Sep 2023 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Veda chanting and Havan for the development of the city
-महापौर और नगर निगम अधिकारियों ने गोशाला में किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहर के विकास और जनता की सुख समृद्धि के लिए महापौर और नगर निगम के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को वेद मंत्रोच्चार के साथ हवन और गोपूजन किया। साथ ही गोमाता का आशीर्वाद भी लिया। मौका था श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर निगम की शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला में आयोजित कार्यक्रम का।

गोशाला में आयोजित हवन यज्ञ में महापौर डॉ. अजय कुमार और नगर निगम के अधिकारियों ने आहुति दी। महानगर की सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तरोत्तर विकास के लिए वेद मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया। गायों को गुड़ व फल खिलाकर सेवा की गई। गोवंश की पूजा करते हुए उनका आशीर्वाद भी लिया गया। महापौर ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमें गोसेवा, गो-पालन, गो-संरक्षण और गो-संवर्धन की भी प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय में 33 कोटि देवताओं का वास होता है। कार्यक्रम में अपर नगरायुक्त राजेश यादव और मृत्युंजय, लेखाधिकारी राजीव कुशवाह, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र आज़म, पार्षद मोहर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सुनील शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल, सफाई निरीक्षक सोमकुमार व राजबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed