{"_id":"6094354c8ebc3ee9255df983","slug":"various-political-parties-paid-tribute-to-chaudhary-ajit-singh-saharanpur-news-mrt537319751","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न राजनीतिक दलों ने दी चौधरी अजित सिंह को श्रद्घाजंलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न राजनीतिक दलों ने दी चौधरी अजित सिंह को श्रद्घाजंलि
विज्ञापन
सहारनपुर। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर आयोजित राष्ट्रीय लोकदल की शोकसभा में कार्यकर्ताओं ने चौधरी अजित सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष राव केसर एवं प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि चौधरी अजित सिंह का निधन किसान राजनीति के एक युग का अंत है। उन्होंने सड़क से लेकर संसद तक किसान और मजदूरों की बेहतरी के लिए संघर्ष किया। उन्होंने रालोद कार्यकर्ताओं से इस दुख की घड़ी में हिम्मत से काम लेने और चौधरी अजित सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील की। भूरा मलिक, रमेश चौहान, हरपाल बाल्मीकि, सत्यपाल कालरा, फखरुल इस्लाम, शौकीन राणा, राव फरमान, आसिफ पार्षद ,मनोज वर्मा आदि रहे।
उधर, रालोद के प्रदेश सचिव रजनीश चौहान के न्यू आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर आयोजित बैठक में कहा कि देश की किसान हितैषी एकमात्र आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई है। उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने जीवन भर किसानों के हितों के लिए कार्य किया। देश का किसान उन्हें हमेशा याद रखेगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी अर्जुन सिंह, प्रदेश सचिव भूरा मलिक, फखरुल इस्लाम, रमेश चौहान, राव इरफान, मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।
प्रेस को जारी एक बयान में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन, पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी, अखिल भारतीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।