फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vande Bharat train will start stopping in Deoband for the first time from today

Saharanpur News: देवबंद में आज से प्रथम बार रुकना आरंभ होगी वंदे भारत ट्रेन

Wed, 28 Jun 2023 05:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat train will start stopping in Deoband for the first time from today
-आनंद विहार से देवबंद के लिए प्रथम यात्री होंगे लोनिवि राज्यमंत्री बृजेश सिंह
विज्ञापन


-स्टेशन पर किराया सूची नहीं पहुंचने से दुविधा में हैं नगरवासी

संवाद न्यूज एजेंसी

देवबंद। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने बताया कि आनंद विहार से देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 29 जून (आज) से देवबंद रेलवे स्टेशन पर रुकना आरंभ हो जाएगी। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने देवबंद में उनसे की अपनी घोषणा को पूरा कर दिखाया है।


राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने बताया कि 29 जून को वह स्वयं प्रथम यात्री के रूप में आनंद विहार से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से देवबंद पहुंचेंगे। जहां भाजपा कार्यकर्ता प्रथम बार इस ट्रेन का स्टापेज किए जाने की खुशी में भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों की मांग पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनके आग्रह को स्वीकार कर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी है। राज्यमंत्री ने इसके लिए रेलमंत्री और मोदी सरकार का आभार जताया। बताया कि जल्द ही सहारनपुर व प्रयागराज के बीच आरंभ होने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की भी क्षेत्र के लोगों को सौगात मिल जाएगी। वहीं, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि आनंद विहार से देहरादून की तरफ जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 29 जून को प्रथम बार देवबंद में रुकेगी। इस ट्रेन का आगमन बृहस्पतिवार शाम 7.28 बजे होगा और दो मिनट के स्टापेज के बाद 7.30 बजे यह देहरादून के लिए रवाना हो जाएगी। उन्होंने बताया कि देवबंद से वंदेभारत ट्रेन का आनंद विहार और देहरादून के लिए किराया कितना होगा, इसकी सूची अभी रेलवे विभाग से प्राप्त नहीं हुई है। इसको लेकर नगर के लोगों में दुविधा है। लोगों ने रेलवे विभाग से वंदे भारत की किराया सूची जल्द मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed