फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vande Bharat Express will not come today, will remain cancelled for three days

Saharanpur News: आज नहीं आएगी वंदे भारत एक्सप्रेस, तीन दिन रहेगी निरस्त

Mon, 01 Jul 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 01 Jul 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express will not come today, will remain cancelled for three days
सहारनपुर। मुरादाबाद रेल मंडल के रुड़की-देवबंद खंड में ब्लॉक के चलते वंदेभारत एक्सप्रेस सोमवार को सहारनपुर नहीं आएगी। इस ट्रेन को तीन जुलाई तक निरस्त कर दिया है। वहीं, रविवार को जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनें रद्द रहीं। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, इन दिनों मुरादाबाद और पूर्वोतर में गोंडा-बुढ़वल खंड पर विकास कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है। इसलिए रेलवे ने ट्रेनों को निरस्त किया है। साथ ही ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं। जिसकी वजह से ट्रेनें लेट आ रहीं हैं। ट्रेन नंबर 22458 देहरादून-आनंद विहार के बीच दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का सोमवार को अप-डाउन में संचालन नहीं होगा। यह ट्रेन सहारनपुर से होकर गुजरती है।
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली-हरिद्वार, हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस, ऋषिकेश-अहमदाबाद मेल, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनल, ऋषिकेश-कोचुवेली भी निरस्त रहेगी। 22423 गोरखपुर-अमृतसर, 15211 दरभंगा-अमृतसर, 05656 गुवाहाटी-जम्मूतवी, 04679 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा एक्सप्रेस सोमवार को निरस्त रहेगी। रविवार को देहरादून-सहारनपुर, मुरादाबाद-सहारनपुर, हरिद्वार-दिल्ली, अहमदाबाद-ऋषिकेश, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश, कोचुवेली-ऋषिकेश, अमृतसर-गोरखपुर जनसाधारण एक्सप्रेस निरस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देरी से आईं ट्रेनें
ब्लॉक के चलते रविवार को ट्रेनें देरी से पहुंचीं। जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस 3:45 घंटे लेट आई। इसके अलावा मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल, 04521 दिल्ली-सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस, 04459 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लेट आई। ट्रेनों के लेट होने से यात्री परेशान रहे।

- अभी नहीं बदलेंगे ट्रेनों के नंबर
कोरोना काल के दौरान जिन पैसेंजर ट्रेनों के शुरुआत में शून्य लगाया था, उनके नंबर एक जुलाई से बदलने थे, लेकिन रेलवे ने इसे अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिया है। इसके लिए रेलवे की ओर से पत्र जारी हुआ है। रेलवे नई समयसारिणी के साथ ही नंबर बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed