फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   valentine day.

उपहार देकर किया प्यार का इजहार

Fri, 14 Feb 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
valentine day.
उपहार देकर किया प्यार का इजहार
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलिस के सख्त पहरे और हिंदू संगठनों के विरोध के डर के बावजूद वेलेंटाइन डे पर शुक्रवार को शहर में कई जगहों पर गुपचुप तरीके से तो कहीं उपहार, लंच और डिनर के साथ प्यार का त्योहार मनाया गया। वेलेंटाइन के नाम पर छेड़छाड़ या विरोध की स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस के आला अफसरों से लेकर थानों की पुलिस भी बृहस्पतिवार रात से लेकर दिनभर गश्त करती रही। पुलिस टीमों की सख्त निगरानी के चलते जहां विरोध करने वाले शांत नजर आए। वहीं, इस पहरे के बावजूद युवाओं और अन्य कपल्स ने अपने-अपने तरीके से वेलेंटाइन डे को सेलिब्रेट किया।
--------------------------------------
- प्यार के इजहार से पहले खरीदें उपहार
- वेलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार करने से पहले अधिकतर युवा शहर की प्रमुख गैलरियों में कई तरह के उपहार खरीदते नजर आए। लाल रंग के लव बर्ड्स, लव पिल्लो, रेड हार्ट जैसे आइटम्स की अधिक मांग रही। कुछ युवक-युवतियों ने एक दूसरे के लिए मोबाइल, टैब, पर्स, लॉकेट, टॉप्स, रिंग्स, ब्रेसलेट, ड्रेसिंग किट, प्लाजो, रिस्ट वॉच सहित अन्य सामान खरीदे। इसके अलावा आनलाइन शापिंग करके भी उपहार दिए गए।
विज्ञापन

----------------------------------------------------------
होटलों में भी गुपचुप चलीं शार्ट पार्टियां
- शहर के कुछ होटलों में भी गुपचुप तरीके से बृहस्पतिवार रात से ही शार्ट पार्टियां चलीं। हालांकि थानों की ओर से नोटिस जारी होने के कारण हुक्का बार या रेव पार्टी की सूचना नहीं मिली। कुछ होटलों से जुड़े स्टाफ मेंबर्स ने बताया कि अविवाहित जोड़ों के मुकाबले विवाहित जोड़ों के लिए पार्टी आयोजन में 10 से 15 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------------------------
कुछ पार्कों, रेस्टोरेंटों में चली प्यार की लुकाछिपी
- शहर के गांधी पार्क, फन प्वाइंट के अलावा अंबाला रोड और देहरादून के आउटर एरिया में अधिकतर युवक युवतियां बाइकों और कारों में पहुंचे और अपने-अपने ढंग सें सेलिब्रेशन किया। पुलिस टीमों की निगरानी के बीच कई युवा लुकाछिपी की स्थिति में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed