{"_id":"5f9da13a8ebc3e9bc202cb6e","slug":"uttarakhand-s-electricity-supply-was-right-in-the-city-saharanpur-news-mrt508882967","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की बिजली से शहर में सही रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की बिजली से शहर में सही रही आपूर्ति
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत ट्रांसमिशन लाइन पर 500 एमवीए के ट्रांसफार्मर को लिंक करने सहित अन्य कार्यों के चलते शनिवार को विद्युत निगम की ओर से सुबह आठ से शाम छह बजे तक शटडाउन लिया गया था। उत्तराखंड से मिली 90 मेगावाट और खारा विद्युत परियोजना की 15 मेगावाट बिजली मिलने से महानगर में तो विद्युत आपूर्ति सुचारु रही, लेकिन बेहट, छुटमलपुर, सरसावा, गागलहेड़ी के ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति पर अधिक असर पड़ा। यहां आठ से लेकर दस घंटे तक विद्युत आपूर्ति नहीं की जा सकी।
उत्तर प्रदेश विद्युत ट्रांसमिशन लिमिटेड की ओर से यह काम कराने के लिए जिले में तीन दिन के लिए शटडाउन लिया गया है। इनमें पहला शटडाउन शेड्यूल शनिवार का ही था। निगम की ओर से पहले ही अलर्ट किए जाने के कारण शहर और देहात के काफी लोगों ने सुबह आठ बजे तक ही जरूरी काम निपटा लिए थे। शहर के लोगों को बड़ी राहत तब मिली जब शटडाउन पीरियड में उत्तराखंड के खोदरी पॉवर हाउस से मिली बिजली के कारण आपूर्ति बनी रही। इस दौरान कोई ब्रेकडाउन भी नहीं रहा। अन्यथा परेशानी बढ़ सकती थी।
अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन प्रमोद कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पर जरूर अधिक असर पड़ा है, लेकिन शहर को काफी हद तक कवर कर लिया गया। उन्होंने बताया कि अगला शटडाउन दो नवंबर को और फिर चार नवंबर का रहेगा। इन दिनों में अधिकतम पांच से छह घंटे की बिजली कटौती का अनुमान है। उन्होंने कहा कि यह शटडाउन इन दिनों में इसीलिए लिया गया है ताकि आगे दीपावली के समय लोगों को अधिक परेशानी न उठानी पड़े।