फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Urban Development Minister did virtual dialogue with Mayor and Municipal Commissioner

नगर विकास मंत्री ने महापौर एवं नगरायुक्त से किया वर्चुअल संवाद

Fri, 15 Apr 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Urban Development Minister did virtual dialogue with Mayor and Municipal Commissioner
-नगर विकास मंत्री उ.प्र. ए के शर्मा व अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे के साथ वर्चुअल संवाद में शामिल नगरा? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश के महापौर, नगरायुक्त, शहरी निकाय अध्यक्षों और अधिशासी अधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने प्रदेश को स्वच्छता में देश में प्रथम पायदान पर लाने का आह्वान किया। उन्होंने शहरों में नागरिक सुविधाओं का स्तर ऊंचा उठाने के लिए 60 दिवसीय विशेष अभियान की भी शुरूआत की।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय से महापौर और नगरायुक्त वर्चुअल संवाद में शामिल हुए। नगर विकास मंत्री ने कहा कि स्वच्छता में उत्तर प्रदेश का देश में पांचवां स्थान है। यदि हम संकल्प ले लें तो प्रदेश को पहले स्थान पर लाया जा सकता है। उन्होंने वायु गुणवत्ता के सुधार पर जोर दिया। उन्होंने सड़क किनारे, डिवाइडरों पर पौधरोपण कराने, ग्रीन बेल्ट विकसित करने, मुख्य स्थलों पर वर्टिकल गार्डन और पार्कों को पीपीपी मॉडल पर विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निगम से अपनी आय के संसाधन बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत बनाए जा रहे चौराहों पर चल रहे विकास कार्यों को 60 दिन की अवधि में पूरा करने, फुटपाथ ठीक कराने, शहर के मुख्य बाजारों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों पर रोजाना अपराह्न चार से आठ बजे तक द्वितीय पाली में भी सफाई कराने पर जोर दिया। वर्चुअल संवाद में नगर विकास मंत्री के साथ अपर मुख्य सचिव डॉक्टर रजनीश दुबे भी रहे। इस दौरान मेयर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अपर नगरायुक्त राजेश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कुनाल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed