फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Urban bodies: Polling will be held at 898 polling places in the district

नगरीय निकाय: जनपद में 898 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान

Mon, 05 Dec 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Urban bodies: Polling will be held at 898 polling places in the district
सहारनपुर। नगरीय निकायों के चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। वार्डों के बाद अब महापौर और चेयरमैन पदों का आरक्षण भी घोषित हो गया है। इसके बाद राजनीतिक दल चुनावी मैदान में प्रत्याशियों को उतारने को लेकर मंथन में जुट गए हैं। जनपद के 12 नगरीय निकायों में 898 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा।
विज्ञापन

नगरीय निकायों के चुनावों को लेकर प्रशासनिक तैयारियों में तेजी आ गई है। मतदान केंद्रों से लेकर मतदेय स्थलों तक निर्धारण कर दिया गया। जनपद के 12 नगरीय निकायों में 164 वार्ड हैं। इनमें मतदान के लिए 240 मतदान केंद्र और 898 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक नगर निगम और सबसे कम मतदान केंद्र अंबेहटा पीर में होंगे। नगरीय निकायों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 921487 मतदाता करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नगरीय निकाय चुनावों के लिए अधिकांश व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं, शेष भी जल्द पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

एक नजर में जनपद के नगरीय निकाय
निकाय वार्ड मतदान केंद्र मतदेय स्थल मतदाता
नगर निगम 70 139 553 623363
नगर पालिका गंगोह 25 18 63 52411
नगर पालिका देवबंद 25 22 89 85449
नगर पालिका नकुड़ 25 07 26 20047
नगर पालिका सरसावा 25 07 26 17896
नगर पंचायत अंबेहटा पीर 12 03 12 12951
नगर पंचायत नानौता 13 05 26 20568
नगर पंचायत बेहट 13 07 20 16897
नगर पंचायत चिलकाना 13 04 15 14996
नगर पंचायत तीतरों 11 08 11 9238
नगर पंचायत रामपुर मनिहारान 17 13 36 29683
नगर पंचायत छुटमलपुर 15 07 21 17988
योग 264 240 898 921487
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed