फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar over cremation at cremation ground

श्मशान घाट पर पीछे की तरफ अंतिम संस्कार करने पर हंगामा

Wed, 28 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Uproar over cremation at cremation ground
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित श्री शिवपुरी श्मशान घाट परिसर में मंगलवार को शवों का अंतिम संस्कार कराने के लिए जगह कम पड़ गई। श्मशानघाट के पीछे अंतिम संस्कार किए जाने पर मोहल्ला रामघाट के लोगों ने विरोध कर हंगामा कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंची तो लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से मरने वाले 10 लोगों के शवों का अंबाला रोड स्थित श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार हुआ। जगह कम होने के कारण एक शव का अंतिम संस्कार श्मशान घाट परिसर में पीछे की तरफ चहारदीवारी के पास कराना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, पीछे की तरफ अंतिम संस्कार किए जाने पर मोहल्ला रामघाट के लोगों ने विरोध किया। यहां रहने वाले रामबीर, सुशीला, पवन, सोनू, टिंकू का कहना है कि शव जलने के दौरान धुआं और राख उड़कर उनके घरों तक पहुंच रही है। इस कारण लोग परेशान हैं। हंगामे की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, जिसे बाद में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed