फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar by scavengers, scuffle over police misbehavior

पुलिस की बदसलूकी पर सफाईकर्मियों का हंगामा, हाथापाई

Sat, 18 Apr 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Uproar by scavengers, scuffle over police misbehavior
सहारनपुर के घंटाघर पर पुलिस और सफाई कर्मचारी के बीच होती हाथापाई - फोटो : SAHARANPUR
- नगर निगम में तालाबंदी कर हड़ताल की, शहर में लगे गंदगी के ढेर
विज्ञापन

सहारनपुर। लॉकडाउन के बीच पुलिसकर्मियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए सफाईकर्मियों ने जमकर हंगामा किया और नगर निगम में तालाबंदी कर हड़ताल कर दी। इससे शहर में गंदगी के ढेर लग गए। घंटाघर चौक पर पुलिसकर्मी और सफाईकर्मियों के बीच हाथापाई तक हुई।
शनिवार को सफाईकर्मियों ने पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनी आजाद ने बताया कि कोरोना के खतरे के बीच सफाईकर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना दिन रात शहर को साफ सुथरा बनाने के साथ ही सैनिटाइज करने और फॉगिंग आदि करने का काम कर रहे हैं, मगर इसके बावजूद उन्हें पुलिसकर्मियों द्वारा अपमानित किया जा रहा है। चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी नगर निगम की जैकेट पहने और पास होने के बावजूद सफाईकर्मियों से बदसलूकी और मारपीट कर रहे हैं। घंटाघर और कुतुबशेर क्षेत्र में सबसे अधिक घटनाएं हुई हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को भी सुपरवाइजर अनवर को घंटाघर पर रोका गया और अभद्र व्यवहार किया गया। एक सफाईकर्मी ऐसा रहा, जिसे एक दिन पहले लोगों ने सम्मानित किया और अगले ही दिन पुलिस ने उसे कचहरी पुल पर मुर्गा बनाया। उधर, जिस समय सफाईकर्मी घंटाघर पर जमा थे उसी दौरान एक पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के स्कूटी पर जाता नजर आया, जिसका सफाईकर्मियों ने वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने कहा कि पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के घूम रहे हैं उनके भी चालान काटे जाएं। इस बात को लेकर उक्त पुलिसकर्मी और सफाईकर्मी के बीच हाथापाई हुई। बीच बचाव कराने के बाद मामला शांत हुआ। सफाईकर्मियों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सफाईकर्मियों को शांत किया। सोनी आजाद का कहना है कि यदि भविष्य में किसी भी सफाईकर्मी के साथ बदसलूकी होती है तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजकमल गहलौत, साथी लक्ष्मण, सोमपाल, अशोक, कवलदास, रोमी, सुल्तान, विकास, अमित, विशाल, सुशील आदि शामिल रहे।

---------
- कुछ नगर निगम कर्मचारियों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसकी जांच करवाई जा रही है। किसी भी कर्मचारी या अन्य शख्स का कोई उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सभी थानों को भी निर्देशित किया जा रहा है।
-- विनीत भटनागर, एसपी सिटी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed