फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar against the ration dealer in front of the investigating officer

जांच अधिकारी के समक्ष ग्रामीणों ने किया राशन डीलर के खिलाफ हंगामा

Fri, 01 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Uproar against the ration dealer in front of the investigating officer
राशन डीलर की जांच करते पूर्ति निरीक्षक - फोटो : SAHARANPUR
जांच अधिकारी के समक्ष राशन डीलर के खिलाफ हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर, तीतरों। राशन डीलर पर लगाए गए अनियमितता के आरोपों की जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक के समक्ष ही ग्रामीणों ने जमकर हंगामा करते हुए उसे हटाने की मांग की। प्रधान प्रतिनिधि और पूर्ति निरीक्षक ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया।
शुक्रवार को नकुड़ आपूर्ति निरीक्षक गांव के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों द्वारा राशन डीलर पर लगाए गए आरोपों की जांच के लिए पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों ने उनके समक्ष राशन डीलर पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हंगामा किया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप राशन का वितरण नहीं किया जाता है। राशन कार्ड धारकों को निर्धारित तोल से एक किलो राशन कम दिया जा रहा है। ई पाश मशीन में लोगों के अंगूठा लगवाकर उनका राशन नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने राशन डीलर का पक्ष लिया तो शिकायतकर्ता ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने पूर्ति निरीक्षक के सामने ही हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में महिला ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि व आपूर्ति निरीक्षक ने उन्हें समझा कर शांत किया।
विज्ञापन

नाथीराम, किसान नेता रामकुमार वर्मा, फूल कुमार, मोहित, रवि, अंकुश, केहर सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। उधर राशन डीलर ने आरोपों को निराधार बताया है। आपूर्ति निरीक्षक डॉ. दीपांकर शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं। पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर उपजिलाधिकारी नकुड़ को सौंपी जाएगी।

रादौर में राशन डीलर पर अनियमिमता का आरोप लगाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

रादौर में राशन डीलर पर अनियमिमता का आरोप लगाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed