{"_id":"6ab2adce0d0b8cd7950c6556","slug":"up-ulema-from-across-the-country-to-gather-in-delhi-over-the-issue-of-mosque-demolitions-2026-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मस्जिदों को गिराने और धार्मिक आजादी के मुद्दे पर दिल्ली में जुटेंगे देशभर के उलमा, जमीयत की आपात बैठक कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मस्जिदों को गिराने और धार्मिक आजादी के मुद्दे पर दिल्ली में जुटेंगे देशभर के उलमा, जमीयत की आपात बैठक कल
Tue, 22 Sep 2026 10:03 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:03 PM IST
सार
Saharanpur News: नई दिल्ली में बहादुर शाह जफर मार्ग पर जमीयत-उलमा-ए-हिंद की आपात बैठक 23 सितंबर को हो रही है। संविधान के उल्लंघन, धार्मिक स्वतंत्रता के संरक्षण और सभी नागरिकों के समान अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
मौलाना महमूद मदनी। अध्यक्ष जमीयत उलमा-ए-हिंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश में धार्मिक स्थलों और धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े मामलों को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद की कार्यकारिणी की आपात बैठक 23 सितंबर को नई दिल्ली में होगी। वर्तमान परिस्थितियों की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति और कार्य योजना पर चर्चा होगी, जिसमें देशभर के उलमा शामिल होंगे।
विज्ञापन
जमीयत के सचिव मोहम्मद अजीमुल्लाह सिद्दीकी ने बताया कि बहादुर शाह जफर मार्ग पर होने वाली बैठक की अध्यक्षता जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी करेंगे। बैठक में संविधान के उल्लंघन, धार्मिक स्वतंत्रता के संरक्षण और सभी नागरिकों के समान अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा प्रशासन और न्यायपालिका के कुछ कदमों के संदर्भ में शरीयत से जुड़े मामलों में हस्तक्षेप और धार्मिक स्थलों, विशेष रुप से मस्जिदों और मदरसों के सामने उत्पन्न चुनौतियों की भी समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्दीकी ने कहा कि संविधान की सर्वोच्चता, कानून का शासन, धार्मिक स्वतंत्रता और सभी नागरिकों के समान अधिकार देश की एकता व अखंडता की बुनियादी आवश्यकता हैं। मौजूदा परिस्थितियां गंभीर चिंता और विचार का विषय हैं। कार्यकारिणी इन सभी मामलों पर सामूहिक रूप से विचार कर आगे की रणनीति तय करेगी।
ये भी देखें...
बागपत: पहले जबरन निकाह कराया, तलाक के कागज बनवाने पर पंचायत में की पिटाई; फिर फंदे पर लटका मिला युवक का शव
ये भी देखें...
बागपत: पहले जबरन निकाह कराया, तलाक के कागज बनवाने पर पंचायत में की पिटाई; फिर फंदे पर लटका मिला युवक का शव