फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP: There will be route diversion for 46 hours for the visit of Prime Minister and Chief Minister

UP: प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे के लिए 46 घंटे रहेगा रूट डायवर्जन, जान लें कहां से होकर गुजरेंगे वाहन

Sun, 12 Apr 2026 02:31 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 12 Apr 2026 02:31 PM IST
सार

Saharanpur News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए बिहारीगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसलिए 12 अप्रैल शाम छह बजे से 14 अप्रैल शाम चार बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। 

विज्ञापन
UP: There will be route diversion for 46 hours for the visit of Prime Minister and Chief Minister
रूट डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
inauguration of Delhi-Dehradun Expressway: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिहारीगढ़ में प्रस्तावित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वीवीआईपी और आमजन के पहुंचने की संभावना को देखते हुए 12 अप्रैल शाम छह बजे से 14 अप्रैल शाम चार बजे तक विभिन्न मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर की ओर से देहरादून जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को रामपुर तिराहा और मलीरा कट से पुरकाजी, मंगलौर होते हुए रुड़की और हरिद्वार भेजा जाएगा। वहीं देवबंद और नागल क्षेत्र से आने वाले वाहनों को कोलकी बाईपास से गागलहेड़ी और भगवानपुर होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। 
 

सहारनपुर से देहरादून जाने वाले वाहनों को गागलहेड़ी तिराहे से भगवानपुर के रास्ते रुड़की और हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा। बेहट और छुटमलपुर मार्ग के वाहनों को बड़कलां अंडरपास से भगवानपुर होते हुए आगे बढ़ाया जाएगा। यमुनानगर से देहरादून जाने वाले वाहनों को पांवटा साहिब के रास्ते भेजा जाएगा। वहीं देहरादून से सहारनपुर आने वाले वाहनों को ऋषिकेश और हरिद्वार की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली और शामली की ओर से देहरादून जाने वाले वाहनों को बाबरी कट से मुजफ्फरनगर हाईवे होते हुए रुड़की-हरिद्वार मार्ग पर भेजा जाएगा। यातायात पुलिस ने अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर यात्रा करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

ये भी देखें...
Meerut: डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले- सेंट्रल मार्केट का जरूर निकलेगा हल, चिंता न करें, गिनाए अपने कार्य
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed