UP: संदिग्ध आतंकी मुफक्किर ने 100 से ज्यादा युवाओं का किया ब्रेन वॉश, ATS ने 13 को लखनऊ मुख्यालय में किया तलब
Saharanpur News : संदिग्ध आतंकी मुफक्किर ने सहारनपुर के 100 से ज्यादा युवाओं का ब्रेन वॉश किया था। अब एटीएस ने 13 युवाओं को लखनऊ मुख्यालय में तलब किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी को दहलाने की साजिश रचने वाले जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के आतंकी की गिरफ्तारी के बाद यूपी एटीएस एक्टिव मोड में हैं। सूत्र बताते हैं कि संदिग्ध आतंकी मुफक्किर उर्फ हमीदुल्लाह द्वारा जनपद सहारनपुर में जिन युवाओं को बरगलाया गया था। एटीएस ने उनमें से 13 युवाओं को लखनऊ मुख्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया है।
सूत्रों की माने तो जमात उल मुजाहिदीन से जुड़े संदिग्ध आतंकी मुफक्किर उर्फ हमीदुल्ला ने जनपद सहारनपुर में 100 से अधिक युवाओं का ब्रेन वॉश किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद सभी से यूपी एटीएस ने गहनता से पूछताछ भी की थी। अब एटीएस ने जनपद के उन युवाओं में से 13 को पूछताछ के लिए लखनऊ मुख्यालय में तलब किया है। इससे उनके परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक: पांच मजदूरों के उड़े चिथड़े पर मौत का राज बना रहस्य, दिखावे के थे बम या मौत का बारूद, पढ़िए रिपोर्ट
यह भी पढ़ें: अधूरी कहानी: निकाह के 35 साल बाद बेगम को काट डाला, खून से सना छुरा लेकर पहुंचा थाने, बताई ये बड़ी वजह