{"_id":"6ad12c39f7c20d11e5087093","slug":"two-more-suspects-arrested-in-arbin-murder-case-sticks-used-in-the-killing-recovered-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-185965-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अरबीन हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल डंडे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अरबीन हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल डंडे बरामद
Fri, 16 Oct 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। टायर जलाकर तेल निकालने की फैक्टरी के मालिक अरबीन चौहान हत्याकांड में पुलिस ने दो और वांछित आरोपियों गांव कल्लरहेड़ी निवासी पप्पू उर्फ प्रांजल और आशू को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल किए गए लकड़ी के दो डंडे भी बरामद किए। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी में देरी से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार को कोतवाली में धरना-प्रदर्शन किया था।
सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि पप्पू को सलारपुरा अंडरपास के नीचे तथा आशू को सलारपुरा-कल्लरहेड़ी मार्ग पर बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में की गई। बता दें कि 9 अक्टूबर की रात गांव कल्लरहेड़ी और सलारपुरा के पास स्थित टायर फैक्टरी में धुएं और दुर्गंध को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ ग्रामीणों ने अरबीन चौहान और सादिक के साथ मारपीट की थी। इसमें अरबीन, सादिक व दूसरे पक्ष का एक युवक घायल हुए थे।
अरबीन की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। फैक्टरी के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी ग्राम प्रशासक पति मेम कुमार, पंकज और नीरज को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए थे। कैराना सांसद इकरा हसन और विधायक नाहिद हसन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था। सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।