फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Five laborers died in blast, but police officials are waiting for lab report

दर्दनाक: पांच मजदूरों के उड़े चिथड़े पर मौत का राज बना रहस्य, दिखावे के थे बम या मौत का बारूद, पढ़िए रिपोर्ट

Sat, 21 Oct 2023 06:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 21 Oct 2023 06:18 PM IST
सार

Blast In Factory : पांच मजदूरों की मौत आखिर किस चीज के धमाके से हुई थी, ये जानने के लिए रिपोर्ट आने तक इंतजार करना होगा। समय कितना लगेगा, ये कुछ नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
Meerut: Five laborers died in blast, but police officials are waiting for lab report
मेरठ में विस्फोट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मोबिल ऑयल, थिनर, फिनाइल। किसी में आग नहीं। एक कागज का टुकड़ा तक नहीं जला। सिर्फ दो धमाके हुए और पूरी बिल्डिंग के साथ पांच मजदूरों के चीथड़े उड़ गए। 25 मीटर दूर स्थित दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया। बारूद था नहीं, केमिकल सारे सुरक्षित मिले। ऐसे में आखिर ये धमाका हुआ तो हुआ कैसे। साइंस के एक्सपर्ट इस मामले में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में ये बस अब एक राज है। ऐसा राज जिसका फाश अब सिर्फ फॉरेंसिक लैब द्वारा ही किए जाने की बात कही जा रही है। पांच मजदूरों की मौत आखिर किस चीज के धमाके से हुई थी, ये जानने के लिए रिपोर्ट आने तक इंतजार करना होगा। समय कितना लगेगा, ये कुछ नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन

Meerut: Five laborers died in blast, but police officials are waiting for lab report
मेरठ में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट। - फोटो : अमर उजाला

पांच मजदूरों की मौत का शायद ये मेरठ में इकलौता ऐसा मामला है, जिसमें मौका-ए-वारदात पर मिले सबूत, सबूत नहीं हैं। ये भी तब, जबकि एनडीआरएफ की टीम ने पुलिस, फायर बिग्रेड, प्रशासन और नगर निगम के सैकड़ों कर्मियों-अधिकारियों के सामने मलबे से स्काई बम और टॉय गन के भारी मात्रा में शॉट बरामद किए।

Meerut: Five laborers died in blast, but police officials are waiting for lab report
जिंदा तड़पते रहे मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

सबको बताया कि यहां पटाखों का काम हो रहा था। इनकी बरामदगी के सारे वीडियो-फोटो सैकड़ों लोगों के फोन में सबूत के तौर पर दर्ज हुए। लेकिन इतना कुछ होने के बाद भी सब खामोश हैं। फायर बिग्रेड के जो पुलिसकर्मी अपनी जान पर खेलकर मौके पर बारूद के उठते धुंए पर पानी डाल रहे थे, जो बार-बार बोल रहे थे, पटाखे हैं, सावधानी से रहो... का शोर मचा रहे थे। उनके भी आला अधिकारी इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन

Meerut: Five laborers died in blast, but police officials are waiting for lab report
मेरठ में विस्फोट। - फोटो : अमर उजाला

देश की सबसे बड़ी एजेंसी एनडीआरएफ के अधिकारियों द्वारा मीडिया के सामने पटाखों की बरामदगी। एटीएस जैसी संवेदनशील जांच एजेंसी के अधिकारियों द्वारा मौके पर पटाखों की जांच पड़ताल करना। इन सारे सबूतों के कोई मायने नहीं हैं।

Meerut: Five laborers died in blast, but police officials are waiting for lab report
फैक्टरी में विस्फोट। - फोटो : अमर उजाला

मौके पर जो स्काई बम और टॉय गन के शॉट मिले हैं, उनको बिना फॉरेसिंक जांच के अधिकारी बारूद मानने को तैयार नहीं हैं। लोहियानगर पुलिस ने टॉय गन शॉट के खोखे के भीतर मिले सफेद पाउडर को आगरा और गाजियाबाद के निवाड़ी की फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा है। ये वो लैब हैं, जहां पर जांचों की लंबी वेटिंग रहती है।

Meerut: Five laborers died in blast, but police officials are waiting for lab report
मेरठ में हादसा - फोटो : Amar Ujala

इन लैब से रिपोर्ट आने में कई-कई महीने लग जाते हैं। कई बार तो इससे भी ज्यादा वक्त लग जाता है। ऐसे में पटाखा स्टोर में विस्फाेट बारूद से ही हुआ था या कोई और शक्ति थी...इसकी फॉरेंसिंक लैब से पुष्टि होने में अभी इंतजार करना ही पड़ेगा। शायद महीना, शायद दो महीना... इंतजार करते रहिए।

Meerut: Five laborers died in blast, but police officials are waiting for lab report
मेरठ हादसा - फोटो : Amar Ujala

बिल्डिंग का मालिक संजय गुप्ता अभी तक गिरफ्तार नहीं

पुलिस ने पांच मजदूरों की गैर इरादतन हत्या के मामले में पटाखा गोदाम चलाने वाले गौरव गुप्ता को तो गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया लेकिन, बिल्डिंग मालिक संजय गुप्ता अभी भी फरार है।

यह भी पढ़ें: RAPIDX: बस मार्च तक इंतजार, 75 फीसदी काम पूरा, नमो भारत पहुंचेगी मेरठ के द्वार

Meerut: Five laborers died in blast, but police officials are waiting for lab report
मेरठ हादसा - फोटो : Amar Ujala

सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: रट्टू तोते की तरह जवाब देता रहा गौरव, खुद को बताता रहा बेकसूर, कोर्ट ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed