{"_id":"6a3cf3159a92cdd2c60d1a29","slug":"up-saharanpur-youth-held-in-alleged-ram-temple-conspiracy-case-family-claims-ignorance-2026-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा, परिवार बोला-'हमें कुछ नहीं पता'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राम मंदिर पर आतंकी साजिश में सहारनपुर का युवक कर्नाटक से पकड़ा, परिवार बोला-'हमें कुछ नहीं पता'
Thu, 25 Jun 2026 02:51 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:51 PM IST
सार
अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले में सहारनपुर के गंगोह के मोहम्मद सुहैल को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसियां उसके संपर्कों, मोबाइल और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो, परिवार की महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या स्थित राम मंदिर को निशाना बनाने की कथित साजिश के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) और आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने सहारनपुर जनपद के गंगोह निवासी मोहम्मद सुहैल को कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की सूचना के बाद नगर में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा, जबकि उसके परिवार में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
कर्नाटक में हिरासत में लिया गया युवक
परिजनों के अनुसार मोहम्मद सुहैल अपने बड़े भाई सुएब के साथ रंगाई-पुताई का काम करता था। छह जून को दोनों भाई एक ठेकेदार के माध्यम से काम करने के लिए कर्नाटक गए थे। वहीं जांच एजेंसियों ने सुहैल को हिरासत में लिया। परिवार का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी बाद में मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: BJP New Team: चुनाव से पहले बदले पार्टी के समीकरण, OBC पर बड़ा दांव, बेनिवाल समेत इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी
विज्ञापन
20 साल पहले गंगोह आकर बसा था परिवार
मोहम्मद सुहैल का परिवार मूल रूप से लखनौती का रहने वाला है। करीब 20 वर्ष पहले परिवार गंगोह आकर बस गया था। वर्तमान में परिवार मोहल्ला कोटला में किराये के मकान में रह रहा है। परिवार की आजीविका मजदूरी और छोटे-मोटे कार्यों पर निर्भर है।
पिता लियाकत के अनुसार उनके नौ बच्चे हैं। पांच बेटियों का विवाह हो चुका है। सबसे बड़ा बेटा सऊदी अरब में चालक का कार्य करता है, जबकि एक अन्य बेटा दिल्ली में वस्त्र कारोबार से जुड़ा हुआ है। सुहैल परिवार का सबसे छोटा बेटा है।

परिजनों ने जताई अनभिज्ञता
सुहैल के पिता ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की किसी भी कथित संदिग्ध गतिविधि की जानकारी नहीं थी। परिवार का दावा है कि वह केवल मजदूरी और रंगाई-पुताई का काम करता था। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद परिजन भी पूरे घटनाक्रम से हैरान हैं।
हर पहलू की जांच में जुटीं एजेंसियां
जांच एजेंसियां फिलहाल सुहैल के मोबाइल फोन, सामाजिक माध्यम गतिविधियों, ऑनलाइन संपर्कों और विभिन्न राज्यों में उसके संभावित संपर्कों की जांच कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार उसके कुछ कथित विदेशी संपर्कों और ऑनलाइन समूहों की भी पड़ताल की जा रही है। हालांकि इन पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

मोहल्ले में चर्चा, जांच रिपोर्ट का इंतजार
गिरफ्तारी के बाद मोहल्ला कोटला में दिनभर लोगों का आना-जाना लगा रहा। स्थानीय लोग भी मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी और एटीएस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी है।