{"_id":"6a8f211b6cfea506a50d845a","slug":"up-rally-postponed-in-the-afternoon-schedule-for-former-cm-akhilesh-yadav-s-visit-released-in-the-evening-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दोपहर में रैली स्थगित, शाम को आया पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दौरे का शेड्यूल, जानें कब आएंगे सहारनपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दोपहर में रैली स्थगित, शाम को आया पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दौरे का शेड्यूल, जानें कब आएंगे सहारनपुर
Wed, 26 Aug 2026 10:53 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 26 Aug 2026 10:53 PM IST
सार
Saharanpur News: सहारनपुर में छह सितंबर को अखिलेश यादव की रैली प्रस्तावित थी। बुधवार दोपहर संयोजक ने बारिश का हवाला देकर रैली स्थगित करने की जानकारी दी। शाम होते ही पूर्व सीएम के दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया गया। अखिलेश यादव दो सितंबर को सहारनपुर आएंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छह सितंबर को सहारनपुर में प्रस्तावित रैली बुधवार दोपहर स्थगित कर दी गई लेकिन शाम होते-होते उनके सहारनपुर दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया। दो सितंबर को अखिलेश यादव के सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसैन के आवास पर पहुंचने का शेड्यूल सामने आने के बाद जिले में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। रैली स्थगित करने के पीछे आयोजकों ने भारी बारिश की संभावना और मौसम विभाग के अलर्ट को कारण बताया है, जबकि इसे पार्टी की अंदरूनी खींचतान से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
दोपहर में मीडिया से बात करते हुए रैली संयोजक एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसैन ने कहा कि छह सितंबर को भारी बारिश की संभावना और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए रैली को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से विचार-विमर्श के बाद रैली की नई तिथि घोषित की जाएगी। संभावना है कि रैली अक्तूबर के अंतिम सप्ताह अथवा नवंबर के पहले सप्ताह में आयोजित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह विधानसभा प्रभारी चौधरी इंद्रसेन ने कार्यकर्ताओं से मायूस न होने और अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने की अपील की। रैली स्थगित करने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं थीं कि आपसी गुटबाजी के चलते यह हुआ है। इससे पहले मंगलवार शाम नकुड़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके सपा नेता साहिल खान की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली को आयोजकों ने निजी कार्यक्रम की तरह सीमित रखा है। यह स्पष्ट किया जाए कि यह पार्टी की रैली है या निजी कार्यक्रम। इसे लेकर भी दिन भर काफी चर्चा रही।
शाम होते ही यह जारी हुआ शेड्यूल
रैली स्थगित करने का जैसे ही लोगों को पता चला तो सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट आने लगे। इसके कुछ घंटे के बाद हर कोई हैरान रह गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री का सहारनपुर दौरे का शेड्यूल सोशल मीडिया पर आया। राष्ट्रीय महासचिव के निजी सचिव प्रवीण बांदूखेड़ी ने बताया कि अखिलेश यादव दो सितंबर को दिल्ली रोड स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में चौधरी रुद्रसैन के आवास पर पहुंचेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, वह दोपहर 12:45 बजे से 1:45 बजे तक यहां रहेंगे।
ये भी देखें...
यूपी: प्रधानमंत्री मोदी से मिले रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह, बागपत के घेवर का स्वाद चखाया, खासियत भी बताई
रैली स्थगित करने का जैसे ही लोगों को पता चला तो सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट आने लगे। इसके कुछ घंटे के बाद हर कोई हैरान रह गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री का सहारनपुर दौरे का शेड्यूल सोशल मीडिया पर आया। राष्ट्रीय महासचिव के निजी सचिव प्रवीण बांदूखेड़ी ने बताया कि अखिलेश यादव दो सितंबर को दिल्ली रोड स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में चौधरी रुद्रसैन के आवास पर पहुंचेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, वह दोपहर 12:45 बजे से 1:45 बजे तक यहां रहेंगे।
ये भी देखें...
यूपी: प्रधानमंत्री मोदी से मिले रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह, बागपत के घेवर का स्वाद चखाया, खासियत भी बताई