{"_id":"6a54f1e315d80098dd084c66","slug":"up-nilgai-collides-with-two-friends-bike-one-youth-dies-national-level-basketball-player-injured-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दो दोस्तों की बाइक से टकराई नील गाय, एक युवक की मौत, राष्ट्रीय स्तर का बास्केटबॉल खिलाड़ी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो दोस्तों की बाइक से टकराई नील गाय, एक युवक की मौत, राष्ट्रीय स्तर का बास्केटबॉल खिलाड़ी घायल
Mon, 13 Jul 2026 07:40 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 13 Jul 2026 07:40 PM IST
सार
Saharanpur News: मेरठ निवासी राहुल और उसका दोस्त बास्केटबॉल खिलाड़ी अंकित बाइक से देहरादून जा रहे थे। सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में उनकी बाइक से नील गाय टकरा गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां राहुल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घायल बास्केटबॉल खिलाड़ी अंकित।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर नीलगाय से बाइक टकराने के कारण राहुल (25) की मौत हो गई। जबकि उसके साथी राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी अंकित (28) घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रविवार रात मेरठ निवासी राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी अंकित अपने मेरठ निवासी साथी राहुल के साथ बाइक से देहरादून जा रहे थे। हाईवे स्थित श्री साईंधाम मंदिर के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ जाने से बाइक उससे टकरा गई, जिसके चलते दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद राहुल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि राहुल मूलरूप से झारखंड के निवासी थे। वहीं, अंकित की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्री साईंधाम क्षेत्र में नीलगाय और अन्य आवारा पशु अकसर हाईवे पर आ जाते हैं, जिससे यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
नीलगाय के कारण सहारनपुर में हुए हादसे
- 21 जनवरी 2026 को नागल बसेड़ा मार्ग पर कार से नीलगाय टकरा गई थी। इसमें कार सवार बाल-बाल बचे थे। जबकि नीलगाय की मौत हुई थी।
- सात मार्च 2026 में खेत से लौट रहे बलवंतपुर निवासी ग्राम पंचायत सलेमपुर के प्रधान पति सतीश सैनी की नीलगाय के झुंड के हमले में मौत हो गई थी।
- 21 नवंबर 2025 को थाना नकुड के टिडोली गांव में हाईवे पर नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार सुहैल, उसकी पत्नी नाजरीन और ससुर अब्दुल रहमान घायल हो गए थे।
- 26 सितंबर 2025 में नानौता में दिल्ली हाईवे पर नीलगाय के कारण सवारियों से भरा टैंपो पलटा था। जिसमें दस से अधिक यात्री घायल हुए थे।
- 11 मार्च 2025 में सिड़की झबरेड़ा मार्ग पर नीलगाय की टक्कर से थाना जनकपुरी के गांव सिंभालकी जुनारदार निवासी स्कूटी सवार दीपक कुमार की मौत हो गई थी।
ये भी देखें...
Saharanpur: 30 रुपये के लिए ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या, एक ही वार में फट गया दिल; आरोपी गिरफ्तार