फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: E-rickshaw driver stabbed to death over ₹30; heart ruptured by a single blow; accused arrested

Saharanpur: 30 रुपये के लिए ई-रिक्शा चालक की चाकू मारकर हत्या, एक ही वार में फट गया दिल; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 07:27 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 13 Jul 2026 07:27 PM IST
सार

Murder in Saharanpur: दानिश कॉलोनी निवासी साजिद ई-रिक्शा चालक था। जनता रोड से रामपुर मनिहारान निवासी दिलशाद को ई-रिक्शा में बैठाकर पुल जोगियान तक ले गया था। 50 रुपये किराया तय होने पर भी दिलशाद 20 रुपये दे रहा था, इसी बात पर विवाद हो गया। 

विज्ञापन
Saharanpur: E-rickshaw driver stabbed to death over ₹30; heart ruptured by a single blow; accused arrested
साजिद की फाइल फोटो और गिरफ्तार किया गया हत्यारोपी (मास्क लगाए)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात ई-रिक्शा चालक साजिद (25) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। किराए के 30 रुपये अधिक मांगने पर आरोपी और चालक के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर आरोपी ने चाकू से चालक के सीने में वार कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को बेहट स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

देहात कोतवाली क्षेत्र की दानिश कॉलोनी निवासी साजिद उर्फ बिहारी ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे साजिद जनता रोड से रामपुर मनिहारान निवासी दिलशाद को ई-रिक्शा में बैठाकर पुल जोगियान तक लेकर आया। दोनों के बीच 50 रुपये किराया तय हुआ था, लेकिन गंतव्य पर पहुंचने के बाद दिलशाद ने केवल 20 रुपये दिए। बाकी रुपये मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर दिलशाद ने चाकू निकालकर साजिद के सीने पर वार कर दिया और मौके से भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल ई-रिक्शा चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। सीओ प्रथम रविकांत पाराशर और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। मृतक के भाई साबिर ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी दिलशाद को बेहट स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। साजिद की अभी शादी नहीं हुई थी। वह दूसरे नंबर का था।
 
विज्ञापन

नशे का आदी है आरोपी, पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी दिलशाद नशा करने का आदी है। रविवार रात वारदात के दौरान भी नशा किया हुआ था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया था। पुलिस ने रातभर दबिश दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो आरोपी पकड़ में आया। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है, जिसके खिलाफ 2016 में जनकपुरी थाने में अवैध हथियार और हत्या के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
 

चाकू के वार से फट गया था दिल
ई-रिक्शा चालक साजिद की दिल फटने से मौत हुई है। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट में सामने आया कि आरोपी ने साजिद के सीने में चाकू से एक वार किया, जिससे उसका दिल फट गया था। दिल क्षतिग्रस्त हुआ, जो मौत का कारण बना।
 

ये बोले सीओ
आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उन मामलों में मौजूदा स्थिति क्या है, इस बारे में अदालत से रिकॉर्ड निकलवाया जाएगा।
- रविकांत पाराशर, सीओ प्रथम

ये भी देखें...
किशोरी की हत्या का खुलासा: प्रेमी ने ही दिया था गंगनहर में धक्का, शादी की जिद कर रही थी, इसलिए मार डाला

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed