{"_id":"61cc7a512dba7138796fea88","slug":"up-news-two-youth-have-died-in-road-accident-in-saharanpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दो युवकों की कुचलकर मौत, एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दो युवकों की कुचलकर मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Wed, 29 Dec 2021 11:00 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:00 PM IST
सार
सहारनपुर जिले में बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सहारनपुर में हादसा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में नागल क्षेत्र के सीडकी-झबरेड़ा मार्ग पर बुधवार देर शाम नंदनपुर के निकट गन्नों से लदे एक ओवरलोड ट्रॉले से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने जिला चिकित्सालय भर्ती कराया।
विज्ञापन
नागल थाने के गांव बोहडुपुर निवासी फैजान (28) मोटरसाइकिल से अंडे की सप्लाई करने का काम करता है। शाम सात बजे वह खेड़ामुगल की ओर से काम निपटा कर अपने घर लौट रहा था। गांव नंदनपुर के निकट तेज गति से पीछे से आ रहे एक ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रॉले ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद अनियंत्रित ट्रॉले ने सामने से बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। देर रात एक युवक की पहचान सुनील कुमार 25 पुत्र बाबूराम निवासी आंबेडकर कॉलोनी झबरेड़ा हरिद्वार के रूप में हुई। इस दौरान चालक ट्रॉले को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को जिला चिकित्सालय भेजा और घायल फैजान को सीएचसी नागल भिजवाया। जहां से उसे गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि एक युवक की पहचान हो गई है, दूसरे की पहचान की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर