फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur becomes divisional athletics champion; Muzaffarnagar is runner-up

Saharanpur News: सहारनपुर बना मंडलीय एथलेटिक्स चैंपियन, मुजफ्फरनगर उपविजेता

Tue, 27 Oct 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur becomes divisional athletics champion; Muzaffarnagar is runner-up
सहारनपुर। 30वीं मंडलीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनपद सहारनपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। सहारनपुर की टीम ने कुल 356 अंक हासिल किए, जबकि मुजफ्फरनगर जनपद 333 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

सोमवार को बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज के मैदान पर 30 वीं मंडलीय विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। विभिन्न आयु वर्गों की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम चैंपियनशिप के अंडर-14 बालिका वर्ग में शामली ने 43 अंकों के साथ पहला और मुजफ्फरनगर ने 30 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में मुजफ्फरनगर 63 अंकों के साथ विजेता बना, जबकि सहारनपुर की टीम 22 अंकों के साथ उपविजेता रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में सहारनपुर ने 81 अंक हासिल कर पहला और मुजफ्फरनगर ने 54 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

व्यक्तिगत चैंपियनशिप में अंडर-14 बालिका वर्ग में शामली के झिंझाना स्थित बलवंती देवी कन्या इंटर कॉलेज की मानवी ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुजफ्फरनगर के खतौली स्थित सीताशरण इंटर कॉलेज के आदित्य पाल ने अंडर-14 बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़, हाई जंप और लॉन्ग जंप में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 वर्ग में रोहित ने 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में, जबकि सोनिया ने 100 और 400 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सहारनपुर के चंदेना स्थित श्री गांधी वैदिक इंटर कॉलेज की शिवांगी ने अंडर-17 बालिका वर्ग में 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज के प्राचार्य राजीव, विशिष्ट अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश चौहान रहे। प्रतियोगिता संयोजक राजकीय इंटर कॉलेज सहारनपुर के प्रधानाचार्य हर्ष देव स्वामी, मंच संचालन मंडलीय क्रीड़ा सचिव सोनिया पंवार और विमल तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed