फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Saharanpur division team will take the field with the aim of securing a spot in the quarter-finals.

Saharanpur News: क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए उतरेगी सहारनपुर मंडल की टीम

Tue, 27 Oct 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The Saharanpur division team will take the field with the aim of securing a spot in the quarter-finals.
सहारनपुर। जौनपुर में चल रही सब जूनियर गर्ल्स इंटर रीजन फुटबॉल प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम ने तीन में से दो मैच जीते हैं और एक में हार का सामना किया है। मंगलवार को टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए विंध्याचल मंडल से भिड़ेगी।
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल की टीम ने देवीपाटन मंडल को 6-0 से हराया। हालांकि, अलीगढ़ मंडल से टीम को 1-0 से हार मिली। अलीगढ़ ने मैच के 74वें मिनट में गोल कर बढ़त बनाई थी। सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव समीर खान ने बताया कि प्रतियोगिता 24 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि टीम को क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का करने के लिए विंध्याचल मंडल से कम से कम ड्रॉ खेलना होगा। टीम का चयन ट्रायल के बाद किया गया था।
विज्ञापन

एयरफोर्स स्कूल सरसावा से पीहू पंवार, देवांगी शाह, राधिका, खुशी और आकांक्षा का चयन हुआ है। स्टेडियम से बुशरा चौधरी और आरुषि टीम का हिस्सा हैं। बजाज इंटरनेशनल स्कूल से आलिया चौधरी भी टीम में शामिल हैं। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल की गुंजन, प्रणिका राठौर, दीक्षु राठी और अवनि भी टीम में हैं। बीजीडीएस चकवाली की आयुषी, वाणी, श्रेया और कशिश भी मंडल की टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed