{"_id":"61c4837b4f2da84fe71d9c29","slug":"up-news-two-people-have-died-in-road-accident-including-prd-constable-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, पीआरडी जवान सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, पीआरडी जवान सहित दो की मौत
Thu, 23 Dec 2021 07:43 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 23 Dec 2021 07:43 PM IST
सार
सहारनपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पीआरडी के जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना से दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद जमा हुई भीड़, और पीआरडी जवान का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के बेहट कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर गांव ताजपुरा के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक कर रही पिकअप ने सामने से आ रहे दो बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर सवार पीआरडी के जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई। चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
हादसा गुरुवार की दोपहर में करीब दो बजे ताजपुरा गांव के पास हुआ। हादसे में गांव माल्ली निवासी यशपाल सिंह (60) और गांव हथौली निवासी पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। यशपाल पीआरडी में थे और इस समय थाना गागलहेड़ी में तैनात थे। हादसे के वक्त वे पिंटू के साथ माता शाकंभरी देवी के दर्शन कर बाइक से वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार यशपाल सिंह और पिंटू कई फीट की ऊंचाई तक हवा में उछलने के बाद सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
बताया गया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था और सड़क पर गिरने से उनके चेहरे क्षत-विक्षत हो गए। मृतक यशपाल वर्दी में थे और उनकी जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान हुई। इंस्पेक्टर बेहट ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हादसे के जिम्मेदार पिकअप चालक को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर