{"_id":"616842caf145636c1d1c7da4","slug":"up-news-route-diversion-will-be-implemented-to-friday-afternoon-on-the-instructions-of-ssp-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा पर्व: एसएसपी के निर्देश पर शहर में कल दोपहर से लागू हो जाएगा रूट डायवर्जन, ये रहेगी पूरे जिले की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा पर्व: एसएसपी के निर्देश पर शहर में कल दोपहर से लागू हो जाएगा रूट डायवर्जन, ये रहेगी पूरे जिले की व्यवस्था
Thu, 14 Oct 2021 08:16 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:16 PM IST
सार
सहारनपुर में त्योहार के पर्व पर चौकसी बढ़ा दी गई है। वहीं रामलीलाओं और पुतला दहन स्थलों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। शहर में शुक्रवार को दोपहर दो बजे से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में दशहरा पर्व को लेकर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। रामलीलाओं और पुतला दहन स्थलों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। सादे कपड़ों में पुलिस संदिग्ध लोगों पर नजर रखेगी। शुक्रवार दोपहर दो बजे से रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने जनपद के छह सर्किल के सीओ व 21 थानों के प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए। महानगर में 20 जगहों पर बड़े आयोजन होंगे, जहां रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इसी तरह जनपद में 30 से अधिक जगहों पर पुतले जलाए जाएंगे। इसके अलावा रामलीला आयोजकों द्वारा शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। शोभायात्राओं के साथ पुलिस और पीएसी रहेगी। एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सक्रिय है। शुक्रवार की दोपहर से रूट डायवर्जन प्लान लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
रूट डायवर्जन की व्यवस्था
- अंबाला की ओर से आने वाले बड़े वाहन, जिन्हें देहरादून की ओर जाना है, वह सरसावा से बाईपास से होकर जाएंगे।
- गागलहेड़ी की ओर से आने वाले बड़े वाहन, जिन्हें यमुनानगर, अंबाला की ओर जाना है, वह गागलहेड़ी बाईपास से होकर जाएंगे।
- दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें अंबाला, देहरादून की ओर जाना है, वह चुंहेटी बाईपास, सर्विस रोड से हाईवे से होकर जाएंगे।
- नागल की ओर से आने वाले समस्त वाहन, जिन्हें देहरादून, अंबाला की ओर जाना है, वह लाखनौर से बाईपास, सर्विस रोड से हाईवे पर होते हुए जाएंगे।
- देहरादून से आने वाली बसें व छोटे वाहन, जिन्हें सरसावा की ओर जाना है, वह गागलहेड़ी, देहरादून चौक, जिला अस्पताल चौक, पुलिस लाइन के सामने से सिविल लाइन चौकी से हसनपुर चौक, आईटीसी मार्ग से नकुड़ तिराहा होकर निकलेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज
- देहरादून की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें सहारनपुर दिल्ली जाना है, वह गागलहेड़ी से आंबेडकर चौक, जिला अस्पताल चौक, दीवानी कचहरी तिराहा से हसनपुर चौक होकर जाएंगे।
- डायवर्जन की अवधि में कोर्ट रोड की ओर से, घंटाघर चौक की ओर से, कोर्ट रोड पुल की ओर बस और टेंपो, इत्यादि नहीं जाएंगे। क्योंकि, यहां टीटू कॉलोनी के दशहरा महोत्सव देखने को पुल पर लोगों की भीड़ लग जाती है।
- घंटाघर की ओर से कोर्ट रोड जाने के लिए देहरादून चौक, जिला अस्पताल चौक, विश्वकर्मा चौक, दीवानी कचहरी तिराहा मार्ग का प्रयोग किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां