{"_id":"642c393785ad951f0a048318","slug":"up-news-fight-in-bhabhi-and-devar-in-saharanpur-and-a-car-was-vandalized-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: देवर और भाभी भिड़े, फिर दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट, कार में भी जमकर तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: देवर और भाभी भिड़े, फिर दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट, कार में भी जमकर तोड़फोड़
Tue, 04 Apr 2023 08:20 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 04 Apr 2023 08:20 PM IST
सार
Saharanpur News : मामूली सी बात को लेकर देवर और भाभी आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में रटौल क्षेत्र के सिंगोली तगा गांव में मामूली कहासुनी को लेकर देवर और भाभी में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच भी मारपीट हुई और एक कार में तोड़फोड़ की गई, फायरिंग का भी आरोप है। मारपीट में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। जिसमें पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सिंगोली तगा गांव की रहने वाली शकीला पत्नी मोमीन ने बताया कि सोमवार रात उसका देवर शराब पीकर घर आया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं बीच-बचाव कराने आए उसके पति मोमीन को भी लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल शकीला ने अपने मायके वालों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
शकीला ने बताया कि सूचना मिलने पर उसका भाई सोमीन निवासी डासना कार लेकर उनके घर आया तो उसके देवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी कार पर लाठी-डंडों से हमला कर तोड़फोड़ कर दी और पिटाई कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: इस हालत में मिला सिपाही का शव, सात दिन से लापता था अरविंद, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
आरोप लगाया कि हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। उधर, पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। इस मामले में थाना प्रभारी शिवदत्त सिंह ने बताया कि फायरिंग का आरोप गलत है। वहां केवल मारपीट की बात सामने आई है। तहरीर की जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Umesh Pal Hatyakand: आखिर खुले कई बड़े राज, शूटरों के साथ डॉ. अखलाक का वीडियो वायरल, बर्खास्त करने की तैयारी