फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Congress workers have protest in Saharanpur After stopping Priyanka Gandhi from going to Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सहारनपुर में जमकर हंगामा, बोले- किसानों के हत्यारों को बचा रही भाजपा सरकार

Mon, 04 Oct 2021 06:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 Oct 2021 06:56 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी की घटना और प्रियंका गांधी को वहां जाने से रोकने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर में जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हत्यारों को बचा रही है।

विज्ञापन
UP News: Congress workers have protest in Saharanpur After stopping Priyanka Gandhi from going to Lakhimpur Kheri
सहारनपुर में हंगामा करते किसान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को वहां जाने से रोकने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हत्यारों को बचाने में लगी है। 

विज्ञापन


सहारनपुर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोली खाल चौक से पैदल मार्च निकाला और घंटाघर पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि प्रदेश में व्याप्त अराजकता के लिए भाजपा सरकारें जिम्मेदार है। गांधी जयंती के अगले ही दिन लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या भाजपा सरकारों के किसान विरोधी होने का प्रत्यक्ष प्रमाण है। अराजकता इस हद तक बढ़ गई कि अन्नदाताओं को गाड़ी से कुचला जा रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक मसूद अख्तर और नरेश सैनी ने कहा कि लखीमपुर खीरी जाने से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को रोककर भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता शशी वालिया और एआईसीसी जावेद साबरी ने लखीमपुर खीरी कांड के लिए केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा व प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को जिम्मेदार ठहराया। 

यह भी पढ़ें: नींद की झपकी ने छीनी पांच जिंदगी: परिजनों को दुबई रवाना कर लौट रहा था परिवार, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसे का शिकार

इस दौरान महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, इमरान कुरैशी, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, आरिफ खान, संजय वालिया, मनीष अरोड़ा, अरविंद पालीवाल, नितिन शर्मा, गौरव वर्मा, गणेश दत्त शर्मा, अरुण चौधरी, अक्षय चौधरी, गुलफाम अंसारी, अमरदीप जैन, अनूप ठकराल, नसीम खान, गुलशेर अलवी, डॉ. फैसल खान, बोबी कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed