{"_id":"6294ef3d57d5641d470b0bfb","slug":"up-news-brother-and-sister-has-died-in-car-accident-on-saharanpur-dehradun-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: खौफनाक हादसे में भाई-बहन की मौत, परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: खौफनाक हादसे में भाई-बहन की मौत, परिवार में मचा कोहराम, रो-रोकर बुरा हाल
Mon, 30 May 2022 09:52 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 30 May 2022 09:52 PM IST
सार
सहारनपुर में सोमवार शाम को एक खौफनाक हादसा हुआ। हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विस्तार
सहारनपुर के छुटमलपुर में सोमवार की शाम सहारनपुर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़कला फ्लाईओवर के ऊपर कार की टक्कर से पल्सर बाइक सवार ममेरे भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। काफी देर की मशक्कत के बाद उनकी पहचान हो सकी। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
फतेहपुर थाना क्षेत्र में हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित गांव पिलखनी की प्रिया (22) पुत्री ओमकार अपने मामा के बेटे बेहट थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर निवासी कटार सिंह (42) पुत्र चमेल सिंह के साथ एसएससी का पेपर देने देहरादून गई थी। पेपर देने के बाद वह पल्सर बाइक से पिलखनी लौट रहे रहे थे। बड़कला फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार कार ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार सवार कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में एंबुलेंस के माध्यम से हरोड़ा सीएचसी भिजवाया। गंभीर होने पर उन्हें सहारनपुर रेफर किया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Deoband: जमीयत के अधिवेशन का आज दूसरा दिन, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रखा प्रस्ताव- कॉमन सिविल कोड बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
काफी देर तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। युवती के पास मिले उसके आधार कार्ड से किसी तरह परिजनों से संपर्क किया गया। प्रिया के परिजनों ने सहारनपुर मोर्चरी पहुंचकर शवों की शिनाख्त की। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
यह भी पढ़ें: टला बड़ा हादसा: इंजन में फंसे पेड़ को लेकर दौड़ती रही संगम एक्सप्रेस, साढ़े तीन घंटे ठप रहा रेलवे ट्रैक, अटकी रहीं सांसें
थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।