फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टला बड़ा हादसा:  इंजन में फंसे पेड़ को लेकर दौड़ती रही संगम एक्सप्रेस, साढ़े तीन घंटे ठप रहा रेलवे ट्रैक, अटकी रहीं सांसें

Mon, 30 May 2022 11:28 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 30 May 2022 11:28 AM IST
विज्ञापन
Sangam Express kept running with tree stuck in the engine, the railway track stalled for three and a half hours
ट्रेन में फंसा पेड़ - फोटो : amar ujala

मेरठ से प्रयागराज जाने वाली संगम एक्सप्रेस के इंजन में रविवार शाम करीब सात बजे धनौटा अंडरपास के पास आंधी में गिरा आम का पेड़ अटक गया, फिर भी 150 मीटर तक ट्रेन चलती रही। साथ ही ट्रेन को चलाने के लिए उपयोग में आने वाले बिजली लाइन (ओएचई वायर) भी इंजन के हिस्सों से लिपट गए। लोको पायलट आरके चौधरी की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्रियों की सांसे थम गईं। 



यह हादसा खरखौदा स्टेशन से तीन किमी पहले हुआ। इससे रात 10:30 बजे तक मेरठ-हापुड़ रेलवे ट्रैक ठप रहा। संगम एक्सप्रेस में सात स्लीपर, चार वातानूकुलित और चार सामान्य कोच लगे हुए थे। हादसे से नौचंदी एक्सप्रेस, खुर्जा पैसेंजर और संगम एक्सप्रेस बाधित हुई। जानकारी मिलते ही हापुड़ से रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही ग्रामीण ट्रैक से पेड़ को हटाने में जुटे थे। ग्रामीणों ने धनौटा व खंदावली से कुल्हाड़ी मंगाकर पेड़ को हिस्सों में काटकर ट्रैक से हटाया। हापुड़ के स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि तेज आंधी और बारिश से रेल यातायात पर भी असर पड़ा। 

Sangam Express kept running with tree stuck in the engine, the railway track stalled for three and a half hours
ट्रेन में फंसा पेड़ - फोटो : amar ujala

रेलवे अधिकारियों की लापरवाही आई सामने
रोजाना ट्रैक पर गैंगमेन की टीम निरीक्षण करती है, जिससे ट्रैक पर कोई दिक्कत न आ सके। रेलवे ट्रैक से सटे पेड़ को हटाने के लिए कोई भी कार्य रेलवे की टीम ने नहीं किया। अगर पेड़ से ट्रेन पलट जाती तो हजारों यात्रियों की जान पर आफत आ जाती। ऐसे में रेलवे अधिकारियों की बड़ी चूक भी मानी जा रही है। गैंगमैन टीम को भी इस पेड़ के बारे में कोई सूचना नहीं थी। 

Sangam Express kept running with tree stuck in the engine, the railway track stalled for three and a half hours
परेशान यात्री - फोटो : amar ujala

ढाई घंटे तक सिटी स्टेशन पर खड़ी रही नौचंदी एक्सप्रेस
दो घंटे 30 मिनट तक सिटी स्टेशन पर खड़ी रही नौचंदी एक्सप्रेस में यात्री स्टेशन मास्टर से चलने का समय पूछते रहे, लेकिन कोई भी कुुछ भी बताने को तैयार नहीं हुआ। एक ही जवाब मिल रहा था कि खरखौदा में ट्रैक पर पेड़ गिर गया है। कोई कोच के अंदर किताब पढ़ने लगा तो कोई कोर्ट और अपनी कार्यालय बैठक में समय से पहुंचने की चिंता में हाथ की उंगलियों पर घंटे गिनने लगा। कुछ यात्री कोच की ऊपर वाली सीट पर सो गए। सिटी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ी नौचंदी एक्सप्रेस इंतजार के बाद रात 10:30 बजे डीजल और बिजली इंजन के साथ प्रयागराज के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sangam Express kept running with tree stuck in the engine, the railway track stalled for three and a half hours
ट्रेन में फंसा पेड़ - फोटो : amar ujala

मौत करीब से देखी... तेज लगा झटका
संगम एक्सप्रेस में सवार यात्रियों ने बताया कि एक बार तो ऐसा लगा कि ट्रेन पलट गई है। मेरठ से पिता कालूराम व भांजा प्रशांत के साथ प्रयागराज जा रहे मुजफ्फरनगर निवासी गौरव ने बताया कि जैसे ही तेज झटका लगा बहुत तेज आवाज आई। हमें लगा कि ट्रेन पलटने वाली है। इसके बाद कुछ नीचे की तरफ तारों के अटकने की आवाज आई, जिससे सामान्य कोच में बैठे सभी यात्रियों ने सोचा कि कुछ होने वाला है, लेकिन जैसे ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोका तो यात्रियों ने तुरंत नीचे उतरकर देखा। 

विज्ञापन
Sangam Express kept running with tree stuck in the engine, the railway track stalled for three and a half hours
ट्रेन में पढ़ते यात्री - फोटो : amar ujala

यात्री बोले- जरूरी काम पता नहीं कब पहुंचेंगे 
मैं मेडिकल कंपनी में हूं। मेरी लखनऊ में बैठक हैं। पता नहीं क्या होगा। अब कब ट्रेन पहुंचेगी लखनऊ। - अश्विनी कुमार, यात्री

मेरी लखनऊ में कोर्ट में तिथि है। इस रूट पर तो वैसे ही ट्रेन लेट हो जाएगी। - सरफराज सिद्दीकी, यात्री

मुझे एक साक्षात्कार देने के लिए लखनऊ जाना है। ट्रेन कब तक पहुंचेगी लखनऊ। - सचिन कुमार

मैं धान का व्यापार करता हूं। बिजनेस के सिलसिले में लखनऊ जा रहा हूं। पता ही नहीं चल रहा नौचंदी क्यों लेट है। - दिनेश कुमार, यात्री

मुझे मुरादाबाद जाना है, लेकिन  ट्रेन ढाई घंटे लेट हो गई है। ऐसे में वहां देर रात पहुंचेगी।  - श्रीश, यात्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed